एक्सप्लोरर

बांग्लादेशी क्रिकेटर के विवाद में कूदीं कंगना, बोलीं- ‘सारी उम्र मस्जिद में बिता दें फिर भी राम नाम कोई दिल से नहीं निकाल सकता’

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस्लामिक कट्टरपंथियों को आड़े हाथ लिया है और उन पर निशाना साधा है. कंगना ने लगातार कई ट्वीट किए हैं. उन्होंने कहा कि मंदिरों से इतना क्यों डरते हो? खुद की इबादत पर भरोसा नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर इंडिया पर इस्लामिस्ट प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप लगाया.

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर शाकिब अल हसन को काली पूजा में शामिल होने के बाद इस्लामिक कट्टरपंथियों से मिली जान से मारने की धमकियों के बाद उन्होंने माफी मांग ली. लेकिन एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस्लामिक कट्टरपंथियों को आड़े हाथ लिया है और उन पर निशाना साधा है. कंगना ने लगातार कई ट्वीट किए हैं. उन्होंने कहा कि मंदिरों से इतना क्यों डरते हो? खुद की इबादत पर भरोसा नहीं है.

कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा,"क्यूँ डरते हो इतना मंदिरों से? कोई तो वजह होगी? यूँही कोई इतना नहीं घबराता, हम तो सारी उम्र मस्जिद में बिता दें फिर भी राम नाम कोई दिल से नहीं निकाल सकता, ख़ुद की इबादत पे भरोसा नहीं या अपना ही हिंदू अतीत तुम्हें मंदिरों से आकर्षित करता है? पूछो ख़ुद से...."

बांग्लादेशी क्रिकेटर के विवाद में कूदीं कंगना, बोलीं- ‘सारी उम्र मस्जिद में बिता दें फिर भी राम नाम कोई दिल से नहीं निकाल सकता’

इसके अलावा, कंगना रनौत ने आगे लिखा,"अपने ही देश में एक गुलाम की तरह व्यवहार किए जाने की वजह से बीमार और थक गए, हम अपने त्यौहार नहीं मना सकते, सच नहीं बोल सकते और अपने पूर्वजों की रक्षा कर सकते हैं, हम आतंकवाद की निंदा नहीं कर सकते, अंधेरे के रखवाले द्वारा ऐसे शर्मनाक गुलामों के जीवन को नियंत्रित करने की बात क्या है."

ट्विटर पर साधा निशाना

लगाया इस्लामिक प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप

कंगना ने ट्विटर और  ट्विटर इंडिया पर इस्लामिक प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए निशाना साधा. उन्होंने कहा लिखा,"जैक, ट्विटर और ट्विटर इंडिया आप पक्षपात करते हो और इस्लामिस्ट प्रोपेगैंडा फैलाते हैं,  जोकि निराशाजनक है. आप टिन एक्साइल का अकाउंट सस्पेंड क्यों नहीं करते? क्योंकि वे हमारे इतिहास के फर्जी किरदार गढ़ रहा है? आप पर शर्म आती है, उस दिन का इंतजार कर रही हूं, जब आप इसे भारत में प्रतिबंध करेंगे. पीएम इंडिया को ट्विटर के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए."

ये है मामला

बता दें कि शाकिब अल हसन 16 नवंबर को कोलकाता काली पूजा करने के लिए पहुंचे से और इसी वजह से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. बांग्लादेश के किसी खिलाड़ी को इस तरह से जान से मारने की धमकी मिलने की यह पहली घटना है. शाकिब अल हसन ने काली पूजा का फेसबुक लाइव किया था और इसी दौरान खिलाड़ी के खिलाफ एक व्यक्ति ने अपशब्द इस्तेमाल किए और जान से मारने की धमकी दी.

ये भी पढ़ें-

क्या प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे? एक्ट्रेस ने किया 6 हफ्ते की प्रेग्नेंसी की खबरों का खंडन

Bigg Boss 14: शो छोड़ना चाहती हैं कविता कौशिक, एजाज के साथ लड़ाई के बाद सलमान खान पर लगाए ये आरोप

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधेंगे आमिर खान, जानें- वेन्यू से लेकर गेस्ट तक की सारी डिटेल्स
5 जुलाई को गौरी संग शादी के बंधन में बंधेंगे आमिर, जानें- वेन्यू से लेकर गेस्ट तक की सारी डिटेल्स
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
Cocktail 2 BO Collection Day 13: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?
'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट
अब नहीं आएगी 'अनुपमा' समेत सभी टीवी सीरियल्स की टीआरपी, BARC के फैसले से इंडस्ट्री में हलचल
टीवी सीरियल्स की टीआरपी पर लगा ब्रेक, BARC ने लिया ये बड़ा फैसला

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget