एक्सप्लोरर

बिग बी ने वो जमाना याद किया, जब फिल्में 50 से 100 हफ्ते चला करती थीं

महानायक अमिताभ बच्चन ने सत्तर के दशक को याद किया, जब एक साल में उनकी लगभग आधा दर्जन फिल्में रिलीज हुआ करती थीं और सिनेमाघरों में कई फिल्में 50 से 100 हफ्तों तक चला करती थीं.

महानायक अमिताभ बच्चन ने सत्तर के दशक को याद किया, जब एक साल में उनकी लगभग आधा दर्जन फिल्में रिलीज हुआ करती थीं और सिनेमाघरों में कई फिल्में 50 से 100 हफ्तों तक चला करती थीं. उन्होंने अपनी जवानी के जमाने की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह सफेद टी-शर्ट पहने और बड़े चंकी रेट्रो धूप चश्मा लगाए हुए नजर आ रहे हैं.

उन्होंने बुधवार की रात शेयर किए इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ कैप्शन के तौर पर लिखा, "अब ओटीटी लाखों सफलता के ग्राफ बनाते हैं, जबकि 1970 के दशक में कई फिल्में सिनेमाघरों में 50 से 100 हफ्तों तक चला करती थीं. .. और उनमें से 6-7 एक ही साल में रिलीज की जाती थीं. .. 'डॉन', 'कसमें वादे, 'त्रिशूल', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'गंगा की सौगंध' ये सभी 50 हफ्तों से ज्यादा चली थीं."

बॉलीवुड के दिग्गज ने हाल ही में घोषणा की कि वह रॉबर्ट डि नीरो और एनी हैथवे अभिनीत 2015 हॉलीवुड हिट 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में अभिनय करेंगे. दीपिका पादुकोण अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन अमित रवींद्रनाथ शर्मा कर रहे हैं, जिन्होंने 2018 की कॉमेडी हिट 'बधाई हो' का निर्देशन किया है. हॉलीवुड हिट का निर्देशन नैंसी मेयर्स ने किया था.

बता दें कि अमिताभ बच्चन आए दिन पुरानी तस्वीरे शेयर कर अपने फैंस को साथ दिलचस्प किस्से शेयर करते रहते हैं. इससे पहले 'चुपके-चुपके' के रिलीज की 46वीं एनिवर्सरी पर अमिताभ ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'आज ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म चुपके-चुपके को 46 साल हो गए. ये घर जिसे तस्वीरों में देख सकते हो और जिसमें जय भी दिख रही हैं... अब ये जलसा मेरा घर है, मैंने इसे खरीदा था और दोबारा बनाया था.. यहां कई फिल्में शूट हुई हैं- आनंद, नमक हराम, चुपके-चुपके, सत्ते पे सत्ता. जब ये एनसी सिप्पी का घर था.'

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में अटक गए हैं. हाल ही में उनकी फिल्म चेहरे की रिलीज को लेकर चर्चा हो रही थी, फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर ली गई थी, लेकिन सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिनेमाघरों को बंद कर दिया है जिससे फिल्म की रिलीज एक बार फिर टल गई है. इस फिल्म अमिताभ के साथ इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती नजर आएंगी. 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MS धोनी से लेकर सचिन तेंदुलकर तक...सौरव गांगुली से पहले इन क्रिकेटर्स पर भी बन चुकी हैं फिल्में
MS धोनी से लेकर सचिन तेंदुलकर तक...गांगुली से पहले इन क्रिकेटर्स पर भी बनीं फिल्में
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 5 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 5 बजे तक का कलेक्शन
Dada: राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget