एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' होगी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज, इतने करोड़ में बिके राइट्स

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' डिजिटली रिलीज होगी. फिल्म के डिजिटल राइट्स को 125 करोड़ रुपये में बेचा गया है.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के चलते कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पा रही है. साथ ही फिल्मों की शूटिंग भी रुकी हुई है. वहीं, जो फिल्में रिलीज के तैयारी थीं, अब निर्माता उन फिल्मों को डिजिटल रिलीज़ करने पर विचार कर रहे हैं. एक वेबसाइट के मुताबिक अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी. अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' हॉटस्टार पर डिजिटली रिलीज़ होगी. वहीं, अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' का जल्द ही डिजिटल प्रीमियर होने वाला है.

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को डिजिटल रिलीज के लिए एक मोटी रकम पर बेचा गया है. एक ट्रेड एनालिस्ट ने इस खबर की पुष्टि की और कहा, "यह सच है कि फिल्म का अब हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा. फिल्म ऑनलाइन रिलीज होगी." हालांकि 'लक्ष्मी बॉम्ब' के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की ऑफिशियल घोषणा अभी नहीं की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के कुछ भाग का पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी शेष है.

रिपोर्ट उस आंकड़े को भी बताती है जिस पर इस फिल्म के डिजिटल राइट्स बेचे गए हैं. ट्रेड एनालिस्ट ने कहा, "आमतौर पर एक बड़ी फिल्म के डिजिटल राइट्स अधिकतम 60-70 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमतों पर बेचे जाते हैं. लेकिन ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज ना होकर सीधे डिजिटली रिलीज होगी, इसलिए उन्होंने इसके लिए एक बड़ी कीमत हासिल की है.''

'लक्ष्मी बॉम्ब' सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 125 करोड़ रुपये में बेचा गया है. अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को 22 मई को रिलीज किया जाना था. लेकिन लॉकडाउन के चलते ऐसा नहीं हो सका. 'लक्ष्मी बॉम्ब' कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जिसे राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित किया गया है. यह तमिल फिल्म 'मुनि 2: कंचना' की रीमेक है.

ये भी पढ़ें:

मलाइका अरोड़ा ने बताया अपना मॉर्निंग रुटीन, VIDEO में विटामिन डी थेरेपी लेतीं आईं नजर

लॉकडाउन में खुद को एंटरटेन करने के लिए आप घर बैठे देख सकते हैं क्राइम पर आधारित ये 5 वेब सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

71 की उम्र में भी अनुपम खेर का फिटनेस जोश बरकरार, बोले- मेरे लिए वर्कआउट मेडिटेशन जैसा
71 की उम्र में भी अनुपम खेर का फिटनेस जोश बरकरार, बोले- मेरे लिए वर्कआउट मेडिटेशन जैसा
'रिकॉर्डिंग के दौरान ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करते हैं?', सोनू निगम ने दिया दिलचस्प जवाब
'रिकॉर्डिंग के दौरान ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करते हैं?', सोनू निगम ने दिया दिलचस्प जवाब
Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget