एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार के सपोर्ट में आए अजय देवगन, तंबाकू ब्रांड को एंडोर्स करने को लेकर हुए थे ट्रोल

अक्षय कुमार बीते कुछ दिनों से ट्रोल हो रहे थे. उन्होंने पोस्ट शेयर करके फैंस से माफी मांगी है. उस पर अजय देवगन का रिएक्शन सामने आया है.

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. उन्हें एक विज्ञापन करने की वजह से ट्रोल किया जा रहा था. अक्षय ने हाल ही में विमल इलायची के उत्पादों का एड किया था. जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा था. अक्षय ने ट्रोल होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके माफी मांगी थी. अब अक्षय कुमार के सपोर्ट में अजय देवगन उतरे हैं. अजय ने एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार के एड को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि हर कोई अपना फैसला लेने के लिए मैच्योर है.

अजय देवगन और अक्षय कुमार काफी अच्छे दोस्त हैं. दोनों साथ में कई फिल्मों में काम भी कर चुके हैं. अक्षय के बारे तंबाकू के ब्रांड को एंडोर्स करने को लेकर अजय ने न्यूज18 से बातचीत की है. अजय ने कहा कि 'मैं इस बारे में बात नहीं करता हूं. मैं इस पर कमेंट नहीं करना चाहता हूं लेकिन मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि जब आप कोई ब्रांड एंडोर्स करते हैं तो ये आपकी पर्सनल च्वाइस है.  हर कोई अपने फैसले लेने के लिे स्वतंत्र है.'

अजय देवगन ने आगे कहा कि 'कुछ प्रोडक्ट है जो  हानिकारक है और कुछ नहीं हैं. मैं ये बिना नाम लिए कह सकता हूं क्योंकि मैं उन्हें प्रमोट नहीं करना चाहता हूं. मैं इलायची का प्रमोशन कर रहा हूं.  मुझे लगता है कि अगर कुछ चीज हानिकारक है तो उसे बेचना नहीं चाहिए.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय ने मांगी माफी
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके माफी मांगी है. उन्होंने लिखा-'मैं अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं. पिछले कुछ दिनों में आपके रिएक्शन से मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं, जबकि मैंने तंबाकू का समर्थन नहीं किया है और न ही करूंगा, मैं विमल इलायची के साथ अपने जुड़ाव को लेकर आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं. साथ ही मैंने फैसला किया है कि मैं इस एड से ली फीस का इस्तेमाल नेक काम में करुंगा. हालांकि ब्रांड आगे भी एड को एयर करता रहेगा. जब तक की मेरे कॉन्ट्रैक्ट की लीगल सीमा पूरी नहीं हो जाती, लेकिन मैं आप सब से वादा करता हूं कि मैं सोच समझकर अपने आगे के विकल्पों को चुनूंगा. इसके बदले मैं आप सभी से आपके प्यार और शुभकामनाएं चाहूंगा'. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आखिरी बार कृति सेनन के साथ बच्चन पांडे में नजर आए थे. ये फिल्म होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें: Cannes 2022 में शिरकत करेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन, एक्ट्रेस फिर चलाएंगी अपनी नीली आंखों का जादू

Jersey Review : शाहिद के हंसने पर आप हंसेंगे...रोने पर रोएंगे...ये फिल्म आपको ज़रूर देखनी चाहिए

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुबोध उनियाल मांगें माफी', CM धामी के फोन के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं मीका सिंह
'सुबोध उनियाल मांगें माफी', CM धामी के फोन के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं मीका सिंह
'ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन...' आमिर खान ने दिया '3 इडियट्स' के सीक्वल पर सबसे बड़ा अपडेट
आमिर खान ने दिया '3 इडियट्स' के सीक्वल पर सबसे बड़ा अपडेट
Theater Release: 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक, थिएटर में फ्राइडे को रिलीज हुई 9 फिल्में, जानें- वीकेंड पर क्या-क्या देखें?
थिएटर में फ्राइडे को रिलीज हुई 9 फिल्में, जानें- वीकेंड पर क्या-क्या देखें?
'मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वो सिर्फ सतीश कौशिक था', दोस्त को याद कर इमोशनल हुए अनिल कपूर
'मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वो सिर्फ सतीश था', दोस्त की याद में बोले अनिल कपूर

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget