एक्सप्लोरर

मनोज वाजपेयी बोले- एक्टिंग ऐसा पेशा है जिसमें माफी की गुंजाइश नहीं, बताई ये वजह

अभिनेता ने कहा कि किसी भी अन्य पेशे की तरह अभिनय में भी लगातार अपने कौशल को निखारना होता है.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी का कहना है कि नवोदित कलाकारों को फिल्मोद्योग में आने से पहले उचित प्रशिक्षण लेना चाहिए क्योंकि यह एक ऐसा पेशा है जिसमें माफी की गुंजाइश नहीं है और दूसरा मौका नहीं मिलता. अभिनेता ने कहा कि किसी भी अन्य पेशे की तरह अभिनय में भी लगातार अपने कौशल को निखारना होता है.

वाजपेयी ने कहा, “मैं सबसे कहता हूं कि जितना संभव हो, आपको कार्यशालाओं में जाना चाहिए, थियेटर करना चाहिए, अभ्यास करना चाहिए. अध्ययन करने के साथ ही दूसरों को अभिनय देखना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “यह ऐसा नहीं है कि आप चार छह महीने या एक साल में सीख जाएंगे, यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है.” प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए अभिनेता ने कहा कि फिल्म उद्योग में अस्तित्व बनाए रखने के लिए व्यक्ति को उसमें “अच्छा” होना चाहिए जो वह करना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, “यह एक ऐसा पेशा है जिसमें माफी की गुंजाइश नहीं है क्योंकि इतना सब कुछ दांव पर लगा होता है कि कोई आपको दूसरा मौका नहीं देना चाहता. आपको उसमें अच्छा प्रदर्शन करना होता है जो आप करना चाहते हैं.”

वर्ष 1998 में 'सत्या' फिल्म में भीखू म्हात्रे का किरदार निभाने से चर्चा में आने वाले वाजपेयी ने बैरी जॉन के अभिनय स्टूडियो में प्रशिक्षण लिया था. उन्होंने 1994 में 'बैंडिट क्वीन' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और इससे पहले उन्होंने दिल्ली में थियेटर में अभिनय किया था.

कई वर्षों तक थियेटर से जुड़े रहने और दो दशक से भी लंबे अनुभव के बाद वाजपेयी का कहना है कि अंततः उन्हें समझ में आ गया है कि किसी चरित्र को निभाते समय उन्हें कैसा दृष्टिकोण अपनाना चाहिए. यहां ‘रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट लार्ज शॉट फिल्म्स’ द्वारा आयोजित की गई चर्चा के दौरान दिए गए साक्षात्कार में वाजपेयी ने कहा, “किरदार और फिल्म के अनुसार मैं वह रवैया अपनाता हूं जो जरूरी होता है.”

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच समीरा रेड्डी के घर आया 'VIP गेस्ट', मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच समीरा रेड्डी के घर आया 'VIP गेस्ट', मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
पति के प्रैंक से इतना डर गईं सोनाक्षी सिन्हा, खुद के ही घर में आने से किया मना, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
पति के प्रैंक से इतना डर गईं सोनाक्षी सिन्हा, खुद के ही घर में आने से किया मना, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
स्कूल से ही डांस और एक्टिंग की शौकीन थीं फरीदा जलाल, फिल्मों में सपोर्टिंग रोल से बनाई पहचान
स्कूल से ही डांस और एक्टिंग की शौकीन थीं फरीदा जलाल, फिल्मों में सपोर्टिंग रोल से बनाई पहचान
आमिर खान नहीं मना रहे अपना 61वां बर्थडे, सेलिब्रेशन की जगह चुना काम, 'एक दिन' की शूटिंग में हैं व्यस्त
आमिर खान नहीं मना रहे अपना 61वां बर्थडे, सेलिब्रेशन की जगह चुना काम, 'एक दिन' की शूटिंग में हैं व्यस्त

वीडियोज

Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
"बड़े खतरनाक लोग हैं" गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने इमर्शन रॉड से बना डाली सब्जी
सूरत नगर निगम में 1924 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
सूरत नगर निगम में 1924 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
Embed widget