एक्सप्लोरर

'आर्या' ने पूरा किया एक साल, सुष्मिता सेन ने लिखा खास पोस्ट

वेब सीरीज आर्या को रिलीज हुए एक साल पूरा हो गया है. ऐसे में अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया है और मेकर्स को इस सीरीज के लिए शुक्रिया आद किया है.

लोकप्रिय वेब सीरीज 'आर्या' ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं. इस पल को सेलिब्रेट करने के लिए अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है, जो शो में एक अहम किरदार में थीं. शो के एक सीन की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए सुष्मिता ने लिखा, "आखिरकार खुद को पाने के लिए उसने अपना सबकुछ खो दिया. हैशटैगआर्या आत्मखोज की एक दिल को पिघला देने वाली कहानी. 'आर्या' की पहली वर्षगांठ की शुभकामनाएं. शो का कास्ट और क्रू शानदार था और सबसे खास बात आप सभी को शुक्रिया, जिन्होंने आर्या को इतने प्यार के साथ अपनाया, इसकी इतनी सराहना की."

एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने क्रू के सदस्यों और कलाकारों के साथ तस्वीरों के एक कोलाज को साझा किया है, जो इस सीरीज का हिस्सा रहे हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "हैशटैगटीमआर्या हैशटैगग्रैटीट्यूड हैशटैगलव हैशटैगसेलिब्रेशन. आई लव यू गाइस."

सुष्मिता सेन स्टारर लोकप्रिय वेब सीरीज 'आर्या' में अभिनेता अंकुर भाटिया एक नेगेटिव किरदार में नजर आए थे. उनका मानना है कि आर्या ने एक स्ट्रॉन्ग परफॉर्मर बनने में उनकी मदद की है. सीरीज ने शनिवार को अपने एक साल पूरे कर लिए. अंकुर ने आईएएनएस को बताया, "यह एक मैजिकल सफर रहा है और यह सीरीज हमेशा मेरे लिए स्पेशल रहेगी. इसने एक एक्टर के तौर पर मुझे पहचान दिलाई है और अब घर-घर में लोग मुझे जानने लगे हैं. सीरीज की शूटिंग करने के दौरान की यादें मेरे दिमाग में हमेशा रहेंगी और जब भी मैं इन्हें याद करता हूं मेरे चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है."

राम माधवानी द्वारा निर्देशित इस गैंगस्टर ड्रामा के दूसरे सीजन की शूटिंग फिलहाल जारी है. फिल्म 'हसीना पारकर' में भी नजर आ चुके इस अभिनेता का कहना है कि उन्हें इस नेगेटिव रोल को निभाने में मजा आया. अंकुर कहते हैं, "खलनायक की भूमिका को निभाना मेरे लिए काफी सीखने वाला अनुभव रहा है और मैं यकीनन इस शैली को और अधिक तलाशने के लिए उत्सुक हूं."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल
'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल
The Paradise ने दो दिन में बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर तेलुगु फिल्म
'द पैराडाइज' ने दो दिन में बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर तेलुगु फिल्म
The Paradise Vs The Vvaan BO: शुक्रवार को 'द पैराडाइज' 61 करोड़ के हुई पार, जानें- 'द वन' का कलेक्शन
'द पैराडाइज' 61 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का कलेक्शन
'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा, पापा मनोज तिवारी के तलाक से टूटीं रीति, काजी ने फाड़ी शर्ट
'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा, पापा मनोज तिवारी के तलाक से टूटीं रीति, काजी ने फाड़ी शर्ट

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget