एक्सप्लोरर

Election 2024: कब होंगे लोकसभा चुनाव, कब आएगा इलेक्शन का शेड्यूल? जानें कितने चरण में हो सकती है वोटिंग

Lok Sabha Election: 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है. चुनाव आयोग फरवरी के अंत में या मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव का शेड्यूल जारी कर सकता है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हैं. हालांकि, अब तक भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने  इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन संभावनाएं जताई जा रही हैं कि 18वीं लोकसभा के लिए अप्रैल-मई में चुनाव हो सकते हैं. चुनाव आयोग के फरवरी के अंतिम या मार्च के पहले सप्ताह में इलेक्शन की तारीखों का ऐलान करने की उम्मीद है.

17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है. पिछला लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुआ था. चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 303 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 353 सीटें जीती थीं और नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे.

7 चरणों में हो सकता है चुनाव
चुनाव आयोग ने अब तक चुनाव की तारीखों को लेकर न तो कोई जानकारी दी और न ही चुनावी प्रोग्राम जारी किया है, लेकिन माना जा रहा है कि 2024 में इलेक्शन 7 चरणों में हो सकता है. 2019 में चुनाव 7 चरणों में पूरा हुआ था. संभावना जताई जा रही है कि पिछली बार की तरह ही इस बार भी अप्रैल में मतदान और मई में नतीजों की घोषणा हो सकती है. 

बदल गया है विपक्ष
2019 से 2024 के बीच विपक्ष का रूप बदल चुका है. इस दौरान एनडीए में शामिल कुछ दल इस बार एनडीए के खिलाफ खड़े नजर आएंगे. इसके अलावा 2019 में अलग-अलग चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दल बीजेपी का विजयरथ रोकने के लिए एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं.

विपक्ष के इंडिया गठबंधन में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी (AAP), द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (DMK) और शिवसेना (उद्धव गुट) शामिल हैं. हालांकि, इन दलों के बीच सीट बंटवारे से पहले ही फूट की खबरें सामने आ रही हैं. विपक्षी एकता के सूत्रधार माने जा रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही एनडीए में चले गए हैं. वहीं, बंगाल सीएम ममता बनर्जी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी भी पंजाब में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं.

विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल दल
बीजेपी का विजयपथ रोकने के लिए बनाए गए इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) में कांग्रेस, सीपीएम, डीएमके, सीपीई, आरजेडी, जेएमएम, एनसीपी (शरद पवार), शिवसेना (यूबीटी),  सपा,  आजाद समाज पार्टी, सीपीआई (माले), आयूएमएल, केएमडीके, एमकेके, एमडीएमके, वीसीके, जेकेपीडी, पीडब्लूपी जैसे दल शामिल हैं.

एनडीए में कौन कौन से दल?
वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में बीजेपी के अलावा जेडीएस, जेडीयू, एलजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे), एनसीपी (अजित पवार), एनपीपी,  आरएलजेपी, हम,  एजीपी, निषाद पार्टी, एमएनएफ, और अकाली दल शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध श्रीशैलम मंदिर के प्रसाद में हड्डियां निकलने का दावा, श्रद्धालु ने शेयर किया वीडियो, जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget