एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध श्रीशैलम मंदिर के प्रसाद में हड्डियां निकलने का दावा, श्रद्धालु ने शेयर किया वीडियो, जांच के आदेश

Srisailam Temple Prasad Controversy: आंध्र प्रदेश का श्रीशैलम मंदिर भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है. ये मंदिर अपने प्राचीन इतिहास के लिए प्रसिद्ध है.

Srisailam Temple: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध श्रीशैलम मंदिर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु के प्रसाद में हड्डियां मिलीं. हैदराबाद से आए इस श्रद्धालु के साथ ये घटना शुक्रवार (9 फरवरी) को हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. श्रद्धालु की पहचान हरीश रेड्डी के तौर पर हुई है. रेड्डी ने दावा किया कि वह मंदिर में मिलने वाले पुलिहोरा प्रसादम में हड्डी देखकर हैरान-परेशान हो गए और उन्होंने इसका तुरंत वीडियो बनाया. 

दरअसल, मंदिर में दर्शन के बाद बाहर निकलने पर हरीश रेड्डी ने प्रसाद लिया, जिसमें उन्हें हड्डी के दो टुकड़े मिले. उन्होंने तुरंत प्रसाद का वीडियो बनाया और फिर इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर दिया. मंदिर के प्रसाद में हड्डी मिलने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया. ये मंदिर भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है और दक्षिण भारत में अपने प्राचीन और पवित्र महत्व के लिए जाना जाता है. श्रीशैलम कुर्नूल जिले में स्थित है. हैदराबाद से इसकी दूरी 210 किमी है. 

हड्डियों के दालचीनी की डंडी होने की संभावना!

वहीं, प्रसाद में हड्डी मिलने के बाद मचे हड़कंप को देखते हुए मंदिर प्रशासन भी तुरंत एक्शन में आ गया. मंदिर प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं. हालांकि, इस बात की संभावना जताई जा रही है कि श्रद्धालु प्रसाद में मिली जिस चीज को हड्डियां समझ बैठा है, वह असल में दालचीनी की डंड़ियां हो सकती हैं. दूसरी ओर, मंदिर के एग्जिक्यूटिव ऑफिसर को हरीश रेड्डी ने लिखित में शिकायत दर्ज करवाई है और साथ ही सबूत के तौर पर हड्डियां भी सौपीं हैं. 

मंदिर की साफ-सफाई पर उठा सवाल

प्रसाद में हड्डी के टुकड़े मिलने की घटना ने मंदिर की साफ-सफाई और मैनेजमेंट के जरिए किचन की सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रसादम हिंदू धर्म में एक धार्मिक प्रसाद है. पूजा के दौरान देवता को अर्पित करने के बाद आशीर्वाद के तौर पर भक्तों को प्रसाद दिया जाता है. प्रसाद का बहुत ज्यादा आध्यात्मिक महत्व है और ऐसी घटना प्रसादम से जुड़ी पवित्रता पर सवाल खड़ा करती है. श्रीशैलम मंदिर देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. यहां दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं. 

यह भी पढ़ें: कालाराम मंदिर में पीएम मोदी ने की साफ-सफाई, बाल्टी में पानी भरकर पोछा लगाया, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू, EC की टीम पहुंची उत्तराखंड
5 राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू, EC की टीम पहुंची उत्तराखंड
‘AAP सरकार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक’, मानसा हत्याकांड पर भड़के नितिन नबीन
‘AAP सरकार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक’, मानसा हत्याकांड पर भड़के नितिन नबीन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget