एक्सप्लोरर

West Bengal Violence: ‘क्या राहुल गांधी को मंजूर है मौत का खेल', बंगाल हिंसा पर स्मृति ईरानी बोलीं- तबाही मचाने वाली TMC से...

West Bengal Panchayat Elections 2023: पश्चिम बंगाल के लिए शनिवार (8 जुलाई) का दिन हिंसा भरा रहा. राज्य में पंचायत चुनाव के दौरान 14 लोगों की मौत हो गई.

West Bengal Panchayat Elections Violence: पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर अब राजनीति गरमा गई है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार (8 जुलाई) को मतदान के दौरान हुई हिंसक झड़पों के लिए टीएमसी की कड़ी आलोचना की. 

इतना ही नहीं बीजेपी नेता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी आलोचना की और सवाल किया कि क्या उन्हें ऐसी घटनाएं स्वीकार्य लगती हैं, क्योंकि उनकी पार्टी ने हाल ही में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए टीएमसी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है. 

स्मृति ईरानी ने की कांग्रेस की आलोचना

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल में मीडिया से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, ''जिस तरह से लोग पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों में लोकतंत्र की हत्या देख रहे हैं. लोगों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का दावा करने के लिए मार दिया जा रहा है, कांग्रेस उसी टीएमसी से हाथ मिला रही है.”

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा, "गांधी परिवार के लिए उनसे हाथ मिलाना स्वीकार्य है जो पश्चिम बंगाल में तबाही मचा रहे हैं? क्या राहुल गांधी को मौत का यह खेल स्वीकार है?'' 

कई जिलों में हुई हिंसा

बता दें कि, बंगाल के ग्रामीण चुनावों में हुई हिंसा में कम से कम 13 से 14 लोग मारे गए, दर्जनों लोग घायल हो गए और कई पोलिंग बूथों पर हमले भी हुए. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, उत्तर 24 परगना और मालदा सहित कई जिलों में भारी हिंसा देखी गई और इन जिलों के कई गांवों में मतपेटियों को भी तोड़ दिया गया.

अमित शाह और जेपी नड्डा की हिंसा पर नजर 

गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा की घटनाओं को लेकर बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार से भी बात की. उन्होंने हिंसा और कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी ली. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी हिंसा पर पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेताओं से बात की. 

ये भी पढ़ें:

Bengal Panchayat Elections 2023: बीजेपी बोली- 'जानबूझकर नहीं की गई केंद्रीय बलों की तैनाती', TMC का पलटवार, कहा- तैनात करते तो भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget