एक्सप्लोरर

UP Election 2022: BJP में क्यों गईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव? abp न्यूज़ पर किया खुलासा

Uttar Pradesh Elections 2022: अपर्णा यादव ने कहा कि बीजेपी में शामिल होने पर मुझे गर्व है. सपा छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण राष्ट्रवाद है.

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की बहू और बीजेपी की नेता अपर्णा यादव ने यूपी चुनाव के बीच एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. उन्होंने इस दौरान कहा कि बीजेपी में शामिल होने पर मुझे गर्व है. सपा छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण राष्ट्रवाद है. उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रवाद के लिए बीजेपी में आई हूं.

अपर्णा यादव ने सपा के टिकट पर पिछली बार चुनाव लड़ा था. जब उनसे सवाल हुआ कि क्या सपा ने आपकी मदद नहीं की थी? तो उन्होंने कहा, "2016-17 में परिवार में बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था... ये बात किसी से छिपी नहीं है. लखनऊ कैंट विधानसभा की जहां तक बात है...तो यहां का जो समीकरण है, वो समाजवादी परिवार के अनुसार नहीं रहा था, तब भी मैंने अच्छा चुनाव लड़ा था. पार्टी का यहां कोई काडर नहीं था. इसलिए मैंने खुद की टीम बनाई थी. मगर झगड़ा हुआ और भी कई कारण थे. इसलिए मैं चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थी."

अपर्णा यादव ने कहा, "उन्होंने (मुलायम सिंह यादव) मुझे पूर्ण आशीर्वाद दिया है. और नेता जी मेरे साथ हैं." जब अपर्णा से पूछा गया कि आशीर्वाद तो आखिलेश यादव को भी दिया है, किस आशीर्वाद में असर है? तो अपर्णा ने कहा, "वो मेरे लिए बड़े हैं. मैं परिवार से विमुख नहीं हूं. मेरे मन में अपने परिवार  के लिए बहुत आदर है पर मेरे लिए मेरे जीवन में राष्ट्रवाद बहुत अनिवार्य है. इसलिए मेरे लिए राष्ट्रवाद से ज्यादा परिवार महत्वपूर्ण कभी नहीं हो सकता है." 

शिवपाल यादव ने हाल ही में कहा कि उन्हें बीजेपी ने मंत्री बनने का ऑफर दिया था. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के ऑफर को उन्होंने ठुकरा दिया. इसको लेकर जब अपर्णा से सवाल किया गया कि बीजेपी से आपको क्या ऑफर मिला? इस पर अपर्णा यादव ने कहा, "इस बात पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है. जो बात चाचा जी (शिवपाल यादव) कह रहे हैं, चाचा जी से पूछी जाए. जहां तक मेरी बात है, मैंने विचार सापेक्ष राजनीति के लिए मैं बीजेपी में आई हूं... पार्टी मुझे जहां प्रचार प्रसार के लिए भेज रही है, मैं वहां पूर्ण निष्ठा के साथ अपने सभी लोगों के साथ, लोगों को एकत्रित करके पार्टी की विचारधारा बढ़ाने का काम कर रही हूं."

Chara Ghotala: 26 साल पुराने चारा घोटाला केस में लालू यादव समेत 75 दोषी करार, 24 बरी, 6 फरार, 575 गवाह, जानें सबकुछ

Punjab Election 2022: पंजाब के राजपुरा में Rahul Gandhi का BJP पर निशाना, कहा- मैं मुंह खोलता हूं तो सोच-समझ कर बोलता हूं, झूठे वादे नहीं करता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget