एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव का सीएम योगी पर पलटवार- सुबह उठें, धुआं ना उड़ाएं और शीशा देखें, उन्हें असली दंगेश दिखाई देगा

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने आउटसोर्स करके सारी व्यवस्था बर्बाद कर दी. सपा सरकार में आउटसोर्स बंद करेंगे. परमानेंट नौकरी मिलेगी.

उत्तर प्रदेश की सियासी जंग में बलरामपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि डबल इंजन की सरकार में अगर कुछ डबल हुआ है तो वो भ्रष्टाचार और महंगाई है. GST का फैसला लिया, लेकिन व्यापारी साथियों से पूछना उनका कारोबार बर्बाद हो गया या नहीं? लॉकडाउन लगाकर इन्होंने मजदूरों को अपने हाल पर छोड़ दिया. 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने सपा के लोगों पर फर्जी मुकदमे लगवाकर फंसाने का काम किया. इस अन्याय और अत्याचार के लिए सिर्फ बाबा मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार हैं. हम गठबंधन के लोग जातियां गिनवाना चाहते हैं. ये क्यों नहीं चाहते हैं. ये इसलिए नहीं गिनवाना चाहते हैं, क्योंकि ये कागजों पर फर्जी पिछड़े हैं, असली पिछड़े नहीं हैं. सपा ने तय किया है कि सभी लोगों की 300 यूनिट तक बिजली फ्री होगी. किसानों की सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त होगी.

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने आउटसोर्स करके सारी व्यवस्था बर्बाद कर दी. सपा सरकार में आउटसोर्स बंद करेंगे. परमानेंट नौकरी मिलेगी. समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो गरीब के लिए फ्री इलाज, फ्री दवाई और एम्बुलेंस की संख्या दोगुना करेंगे. सपा ने अपने वचन पत्र में लिखा है कि सरकार बनने पर बजट से अलग से पैसा रख करके कॉरपस फंड बना कर 15 दिन में गन्ना भुगतान की व्यवस्था करेंगे.

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में इनवेस्टमेंट मीट हुई बताया गया कि पांच लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए. जनता को बताया गया कि जब ये करार जमीन पर पहुंचेंगे तब मिसाइल से लेकर बम तक यूपी में बनेंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ पांच साल में. बाबा मुख्यमंत्री ने हमें दंगेश कहा है. अगर वो सही दंगेश देखना चाहते हैं तो सुबह उठें, धुआं ना उड़ाएं और शीशा देखें उन्हें असली वाला दंगेश दिखाई देगा. बीजेपी ने कहा कि जीएसटी लागू होने से कारोबार बढ़ेगा लेकिन ना कारोबार बढ़ा ना रोजगार मिला. 

ये भी पढ़ें- रूसी हमले के बीच जेलेंस्की ने कीव छोड़ने के अमेरिकी प्रस्ताव को किया खारिज, कहा- हमें हथियार चाहिये, यात्रा नहीं

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसे राजस्थानी छात्रों ने कहा- भयावह हैं हालात, बचने के लिए कर रहे हैं ये उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget