एक्सप्लोरर

...तो यूपी में अबकी बार फिर योगी सरकार! रुझानों में बीजेपी को बहुमत, सपा का आंकड़ा 100 पार, जानें कितना वोट प्रतिशत

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 फरवरी से सात मार्च के बीच सात चरणों में कराया गया था. आज नतीजे आ रहे हैं.

Uttar Pradesh Election Results 2022: उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा की गठन के लिए मतगणना जारी है. आज के नतीजों के बाद यह साफ हो जाएगा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बनाकर कीर्तिमान रचती है या सपा पांच साल बाद फिर सत्ता में लौटती है. हालांकि शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है. सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर बीजेपी ने बहुमत के लिए 202 का आंकड़ा पार कर लिया.

वहीं समाजवादी पार्टी का आंकड़ा भी 100 पार पहुंच गया. बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पार्टी काफी पीछे चल रही है. यूपी में इन दोनों पार्टी का आंकड़ा सिंगल डिजिट में है. दोनों ही पार्टी की सियासत खतरे में नजर आ रही है. 


...तो यूपी में अबकी बार फिर योगी सरकार! रुझानों में बीजेपी को बहुमत, सपा का आंकड़ा 100 पार, जानें कितना वोट प्रतिशत

यूपी में किसका कितना वोट प्रतिशत
वोट प्रतिशत के मामले में इस बार भी बीजेपी सबसे आगे है. चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, साढ़े नौ बजे तक बीजेपी का वोट प्रतिशत 41.2 फीसदी था. इसके बाद समाजवादी पार्टी 29.7 फीसदी वोट प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर थी. वहीं बसपा के खाते में अभी तक सिर्फ 14.4 फीसदी वोट प्रतिशत ही आया है.


...तो यूपी में अबकी बार फिर योगी सरकार! रुझानों में बीजेपी को बहुमत, सपा का आंकड़ा 100 पार, जानें कितना वोट प्रतिशत

बता दें, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे. इनमें 560 महिलाएं हैं. विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना के लिए सभी 403 विधान सभा में एक-एक प्रेक्षक तैनात हैं. मतगणना के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कुल 84 केंद्र बनाए गए हैं. इनमें आगरा में पांच, अमेठी, अंबेडकर नगर, देवरिया, मेरठ और आजमगढ़ में दो-दो तथा बाकी जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है. मतगणना स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताने और थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है.

उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में 403 सीट में से भारतीय जनता पार्टी को 312, समाजवादी पार्टी को 47, बहुजन समाज पार्टी को 19, अपना दल (एस) को नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को चार, निर्दलीय को तीन तथा निषाद पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल को एक-एक सीट मिली थी. 2022 के एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया है. हालांकि उनमें सपा की सीटों की संख्या पहले से अधिक होने की संभावना भी जताई गई है. इसके अलावा बसपा के दहाई के अंक तक सिमट जाने और कांग्रेस को 10 से कम सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें-
सत्ता का फिनाले: 5 राज्यों में इन दागी उम्मीदवारों पर टिकीं सबकी नजरें, जनता नकारेगी या देगी मौका?

चुनाव नतीजों के रुझान और एशियाई बाजारों में तेजी के चलते शानदार बढ़त के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
Aaj Ka Panchang 31 October 2026: शाम 4:57 बजे त्रिपुष्कर योग और भद्रा साथ, जानें शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 31 October 2026: राहुकाल 9:18-10:41, त्रिपुष्कर योग और भद्रा शाम 4:57 से
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget