एक्सप्लोरर

Tripura By-Poll 2023: त्रिपुरा उपचुनाव में टिपरा मोथा के नहीं उतरने से BJP को फायदा: CM माणिक साहा

त्रिपुरा में दो विधानसभा सीटों के लिए 5 सितंबर को उपचुनाव होना है. टिपरा मोथा के उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसला पर मुख्यमंत्री मणिक साहा का कहना है इससे बीजेपी को लाभ होगा. जानें CM क्या कुछ बोले?

Tripura By-Election 2023: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक साहा ने कहा कि राज्य के मुख्य विपक्षी दल टिपरा मोथा के उपचुनाव में हिस्सा नहीं लेने के फैसले से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लाभ होगा. हालांकि, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) ने दावा किया कि यह कदम बीजेपी विरोधी वोटों को संघटित करेगा.

बीजेपी शासित त्रिपुरा में मुख्य विपक्षी दल टिपरा मोथा ने शुक्रवार (01 अगस्त) को कहा था कि वह सिपाहीजाला जिले की धनपुर और बोक्सानगर सीटों पर पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव में किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेगा. 

जेपी दोनों सीटें जीतेगी- शाहा
सीएम शाहा ने पीटीआई से कहा, 'टिपरा मोथा का निर्णय अहम है, क्योंकि वह बीजेपी विरोधी मतों को संघटित करने के विपक्षी दलों के प्रयासों में शामिल नहीं हुआ. हमारी पार्टी को इस फैसले से यकीनन फायदा होगा. मुझे विश्वास है कि बीजेपी दोनों सीटों पर भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज करेगी.'

उपचुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे साहा ने कहा कि लोगों के बीच बीजेपी के बारे में 'गलत धारणा' है. इस वर्ष राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी बोक्सानगर सीट हार गई थी. बोक्सानगर विधानसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के 50 प्रतिशत से अधिक मतदाता हैं. वहीं, बीजेपी विरोधी वोटों के विभाजन के कारण पार्टी को धनपुर सीट पर जीत हासिल हुई थी.

साहा ने यहां पार्टी की बैठक के बाद कहा, 'इस बार हम गलत धारणा को मिटाने में सफल रहे हैं. यह प्रधानमंत्री के नारे 'सबका साथ, सबका विकास' से संभव हुआ. प्रधानमंत्री सभी के लिए काम कर रहे हैं, किसी खास समुदाय के लोगों के लिए नहीं.'

'टिपरा मोथा और माकपा साथ काम कर रहे हैं'
हालांकि, माकपा की राज्य इकाई के सचिव जितेंद्र चौधरी ने दावा किया कि टिपरा मोथा के कार्यकर्ता वामपंथी कार्यकर्ताओं के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'टिपरा मोथा की (उपचुनाव नहीं लड़ने की) घोषणा एक रणनीतिक बयानबाजी है. जमीनी हकीकत यह है कि टिपरा मोथा और माकपा के कार्यकर्ता उपचुनाव के लिए साथ काम कर रहे हैं. इसके अलावा, उन्होंने मतदाताओं से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने को भी नहीं कहा है.'

इन वजहों से हो रहा उपचुनाव
बोक्सानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव माकपा विधायक समसुल हक के निधन के बाद जरूरी हो गया है. वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के धनपुर के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है.

माकपा नीत वाम मोर्चे ने धनपुर से कौशिक चंदा और बोक्सानगर से मिजान हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, बीजेपी ने बोक्सानगर से तफ्फजल हुसैन और धनपुर से बिंदु देबनाथ को मैदान में उतारा है.

कांग्रेस उपचुनाव नहीं लड़ रही है
टिपरा मोथा के अध्यक्ष बी के हरंगखवाल ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा था, 'टिपरा मोथा ने उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है. हम पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से उपचुनाव में किसी विशिष्ट उम्मीदवार को मत देने के लिए नहीं कहेंगे.'

टिपरा मोथा के संस्थापक प्रद्योत देबबर्मा ने उपचुनावों से पहले 26 अगस्त को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मूल लोगों के अधिकारों एवं कल्याण को लेकर चर्चा की थी. उपचुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और माकपा के बीच माना जा रहा है.वाम दल ने हाल ही में टिपरा मोथा से चर्चा की थी और उपचुनावों के लिए समर्थन देने का अनुरोध किया था. कांग्रेस उपचुनाव नहीं लड़ रही है.

ये भी पढ़ें- I.N.D.I.A लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एकजुट, मुंबई की बैठक से क्या निकला सामने? प्वाइंट्स में समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget