एक्सप्लोरर

Election Result 2023: बीजेपी विधायक टी राजा सिंह का बड़ा आरोप, 'ओवैसी आतंकियों से मिले हुए, मुझे हराने के लिए अमेरिका में हुई मीटिंग'

टी. राजा सिंह ने आगे कहा कि "मेरे पास इसके पुख्ता सबूत हैं. अमेरिका में एक बैठक हुई थी, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी के अलावा इस्लामिक देशों के नुमाइंदे भी शामिल थे. उस बैठक में मुझे हराने की साजिश की गई.

Telangana Election 2023 News: तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायर ब्रिगेड नेता टी. राजा सिंह ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गोशामहल विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद एबीबी न्यूज से बातचीत में टी. राजा सिंह ने कहा कि, "दाऊद और पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी मुझे हराना चाहते थे. उन्होंने ओवैसी से मिलकर गोशामहल सीट भाजपा से छीनने और मुझे हराने की साज़िश रची."

टी. राजा सिंह ने आगे कहा कि "मेरे पास इसके पुख्ता सबूत हैं. अमेरिका में एक बैठक हुई थी, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी के अलावा इस्लामिक देशों के नुमाइंदे भी शामिल थे. उस बैठक में मुझे हराने की साजिश की गई." टी. राजा सिंह ने कहा, "ओवैसी और दाऊद एक ही हैं, ओवैसी आतंकवादियों से मिला हुआ है."

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

टी. राजा सिंह ने बीजेपी के अच्छे प्रदर्शन पर कहा कि, "ओवैसी की तमाम कोशिशों के बाद भी बीजेपी तेलंगाना में घटी नहीं है, बल्कि बढ़ी है और आगे भी बढ़ेगी." उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला किया. टी. राजा सिंह ने कहा कि, "कांग्रेस सरकार अगगले 6 महीने में बेनक़ाब होगी अगली सरकार हमारी होगी."

जल्द मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कि टी. राजा सिंह ने गोशामहल विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. यह सीट ओवैसी के गढ़ हैदराबाद में आती है. इसके बाद भी टी. राजा सिंह ने यहां लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है. इससे पहले 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भी वह इस सीट पर जीते थे. तब वह तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के इकलौते विधायक थे. 2018 के चुनाव से पहले टी. राजा सिंह ने अप्रैल 2014 में हुए तेलंगाना के पहले विधानसभा चुनाव में भी गोशामहल सीट से जीत दर्ज की थी. बता दें कि टी. राजा सिंह को जल्द ही पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है.

ये भी पढ़ें

Dinesh Phadnis Health Update: सीआईडी के फ्रेडरिक को नहीं आया हार्ट अटैक, को-एक्टर दयानंद शेट्टी बोले- दिनेश वेंटिलेटर पर हैं, इलाज चल रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget