एक्सप्लोरर

तेलंगाना: विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग कल, पहली बार होगा वीवीपैट का इस्तेमाल

सुरक्षा इंतजामों के लिए पड़ोसी राज्यों व केंद्रीय बलों के 18,860 कर्मी सहित पचास हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. मतदान प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी पर डेढ़ लाख से ज्यादा चुनावकर्मी तैनात रहेंगे.

हैदराबाद: तेलंगाना में नई विधानसभा के चुनाव के लिए 2.8 करोड़ से ज्यादा मतदाता शुक्रवार को मतदान करेंगे. राज्य की 119 विधानसभा सीटों पर 1,821 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत एक चरण में होने वाले इस चुनाव में तय होगी. चुनाव अधिकारियों ने 32,815 मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. कुल 2,80,74,722 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इसमें 1,41,56,182 पुरुष और 1,39,05,811 महिलाएं शामिल हैं. चुनाव में 10,038 सर्विस मतदाता और 249 विदेशों में रहने वाले भारतीय मतदाता भी वोट करेंगे.

ग्रेटर हैदराबाद की सेरिलिंगाम्पल्ली विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 5.75 लाख से अधिक मतदाता हैं जबकि खम्माम के भद्राचलम में सबसे कम 1.37 लाख मतदाता हैं. तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी रजत कुमार के मुताबिक, 106 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा वहीं नक्सल प्रभावित 13 सीटों पर शाम चार बजे मतदान समाप्त होगा.

सुरक्षा इंतजामों के लिए पड़ोसी राज्यों व केंद्रीय बलों के 18,860 कर्मी सहित पचास हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. मतदान प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी पर डेढ़ लाख से ज्यादा चुनावकर्मी तैनात रहेंगे. चुनाव में 55,329 इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) और 39,763 नियंत्रण इकाईयों का प्रयोग किया जाएगा. पहली बार राज्यभर में वीवीपैट को लगाया गया है.

राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और कांग्रेस नीत पीपल्स फ्रंट के बीच करीबी टक्कर दिखाई दे रही है. टीआरएस सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है. विपक्षी गठबंधन में तेलुगू देशम पार्टी, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीआईएम और तेलंगाना जन समिति शामिल हैं.

राजस्थान: विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग कल, इन VIP सीटों पर रहेंगी सबकी निगाहें

भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) हैदराबाद में आठ सीटों पर चुनाव मैदान में है. बाकी सीटों पर वह टीआरएस को समर्थन कर रही है. राज्य में सात दिसंबर को मतदान होगा और नतीजों की घोषणा 11 दिसंबर को होगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget