एक्सप्लोरर

सियासत का सेंसेक्सः मध्य प्रदेश-राजस्थान में कांग्रेस मजबूत, छत्तीसगढ़ में फिर खिल सकता है कमल

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में किसकी हवा चल रही है ये जानने के लिए एबीपी न्यूज ने C वोटर के साथ चुनावी सर्वे किया है और इस सर्वे के आधार पर तीन चुनावी राज्यों की जो संभावित तस्वीर बन रही है उसका अंदाजा आपको हो जाएगा.

नई दिल्लीः 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही देश चुनावी मूड में जा चुका है और पांच राज्यों में चुनाव का शोर जोर पकड़ चुका है. एबीपी न्यूज के शो 'सियासत का सेंसेक्स' में तीन चुनावी राज्यों में कैसी तस्वीर बन रही है इसका पूरा ब्यौरा आपको मिलेगा.

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में किसकी हवा चल रही है ये जानने के लिए एबीपी न्यूज ने C वोटर के साथ चुनावी सर्वे किया है और इस सर्वे के आधार पर तीन चुनावी राज्यों की जो संभावित तस्वीर बन रही है उसका अंदाजा आपको हो जाएगा. आने वाले समय में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें में तीन चुनावी राज्यों के बारे में आपको पता चलेगा. ये राज्य हैं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान. फिलहाल इन तीनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है और आने वाले समय में कौन यहां पर सत्ता पर काबिज होगा इसके बारे में सियासत के सेंसेक्स में पूरा आकलन होगा.

मध्य प्रदेश एबीपी न्यूज, सी वोटर के सर्वे के मुताबिक अगर वोट प्रतिशत देखा जाए तो सत्तारूढ़ बीजेपी को 41 फीसदी, कांग्रेस को 43 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है. वहीं 10 फीसदी लोगों ने किसी के बारे में अपनी राय जाहिर नहीं की है. वहीं सीएम की पसंद के सवाल पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को 39 फीसदी लोगों ने पसंद किया और मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को 37 फीसदी लोग दोबारा सीएम के तौर पर पसंद कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ दूसरे अहम चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने के लिए 37 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है और कांग्रेस को 34 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है. अन्य के खाते में 9 फीसदी वोट शेयर जाता दिख रहा है और फीसदी लोगों ने तय नहीं के विकल्प पर अपना मत दिया है.

राजस्थान राजस्थान के चुनावी समर में बीजेपी के खाते में 33 फीसदी वोट शेयर जाता दिख रहा है और कांग्रेस यहां बढ़त बनाती दिख रही है और 42 फीसदी वोट प्रतिशत पर कब्जा जमाती दिख रही है. अन्य के खाते में 9 फीसदी वोट शेयर दिख रहा है और यहां 16 फीसदी लोगों ने अभी तय नहीं किया है कि किसे वोट देंगे.

राजस्थान में सीएम के तौर पर लोगों की पसंद कौन है इसके लिए वसुंधरा राजे सिंधिया को 27 फीसदी लोगों ने पसंद किया है और सचिन पायलट को 35 फीसदी लोगों ने पसंद किया है. अशोक गहलोत को 23 फीसदी लोग पसंद कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
Rajya Sabha Election Results Highlights: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...
Highlights: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल के भबानीपुर में दीदी बनाम दादा की जंग, चुनावी मुकाबला होगा दिलचस्प, समझें पूरा खेल
पश्चिम बंगाल के भबानीपुर में दीदी बनाम दादा की जंग, चुनावी मुकाबला होगा दिलचस्प, समझें पूरा खेल

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
असम में कांग्रेस सांसद ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
असम में कांग्रेस MP ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
KKR के 25.20 करोड़ के खिलाड़ी पर बदतमीजी का आरोप, पत्रकार से की बदसलूकी - कोच ने मांगी माफी
KKR के 25.20 करोड़ के खिलाड़ी पर बदतमीजी का आरोप, पत्रकार से की बदसलूकी - कोच ने मांगी माफी
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026 की तैयारी शुरू, क्लास 1 में लॉटरी से होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2026 की तैयारी शुरू, क्लास 1 में लॉटरी से होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया
Vitamin Side Effects: सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी
सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी
Embed widget