एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election: राज्यसभा में आधे से ज्यादा सांसद BJP के तो दूसरे नंबर पर कौन, जानें TMC कांग्रेस और AAP का हाल

Rajya Sabha Election: राज्यसभा में बीजेपी के बाद कांग्रेस सांसदों की संख्या सबसे ज्यादा है. एक या दो राज्यों में पकड़ रखने वाले दलों में टीएमसी सबसे आगे है. बीजेपी के पास 100 से ज्यादा सांसद हैं.

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव 2024 में मतदान 27 फरवरी को होने हैं. हालांकि, इससे पहले ही 12 राज्यों की 41 सीटों पर सांसदों का निर्विरोध चयन हो चुका है. अब तीन राज्यों की 15 सीटों पर मतदान होने हैं. राज्यसभा में 50 फीसदी से ज्यादा सांसद बीजेपी के हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद कांग्रेस के पास 36 सांसद हैं और बीजेपी के सांसदों की संख्या इससे ढाई गुना ज्यादा है. इन दोनों दलों के अलावा टीएमसी, आम आदमी पार्टी और डीएमके के पास ही सांसदों की संख्या दहाई में हो सकती है.

राज्यसभा में चुनाव से पहले की स्थिति
राज्यसभा में मौजूदा समय में बीजेपी के 93, कांग्रेस के 30, टीएमसी के 13, आम आदमी पार्टी के 10, डीएमके के 10 सांसद थे. 56 सीटों के लिए चुनाव का एलान किया गया और 12 सांसद राष्ट्रपति नामित करते हैं, जो कि अलग-अलग क्षेत्रों से होते हैं.

राज्यसभा में मौजूदा स्थिति
20 फरवरी को 12 राज्यों में राज्यसभा सांसदों का चयन हो गया, क्योंकि ये सांसद निर्विरोध थे और चुनाव होने पर भी इनकी जीत तय थी. कुल 41 सीटों पर सांसदों का चुनाव निर्वेरोध रहा. अब 15 सीटों पर चुनाव होगा. इन 41 सांसदों में 20 बीजेपी, 6 कांग्रेस, 4 टीएमसी, 3 वाईआर कांग्रेस, 2 आरजेडी, 2 बीजेडी और एनसीपी, शिवसेना, बीआरएस, जेडीयू के एक-एक सांसद थे. अब राज्यसभा में बीजेपी के 113, कांग्रेस के 36, टीएमसी के 17, आम आदमी पार्टी के 10, डीएमके 10, वाई आर कांग्रेस के 3, आरजेडी के 2, बीजेडी के 2, एनसीपी, शिवसेना, बीआरएस और जेडीयू का एक सांसद है.

चुनाव के बाद क्या हो सकती है स्थिति?
राज्यसभा चुनाव में जिन 15 सीटों के लिए मतदान 27 फरवरी को होना है. उनमें से तीन सीटों पर पेंच फंस सकता है. कर्नाटक, हिमाचल और उत्तर प्रदेश की एक-एक सीटें इसमें शामिल हैं. इन तीन सीटों में हिमाचल में कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कर्नाटक में बीजेपी के उम्मीदवार के जीतने की संभावना ज्यादा है. अगर इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होता तो चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी के 122, कांग्रेस के 39, टीएमसी के 17, आम आदमी पार्टी के 10, डीएमके 10, वाई आर कांग्रेस के 3, समाजवादी पार्टी के 3, आरजेडी के 2, बीजेडी के 2, एनसीपी, शिवसेना, बीआरएस और जेडीयू का एक सांसद है.

कांग्रेस है सबसे मजबूत विपक्षी दल
विपक्षी दलों की बात करें तो राज्यसभा में कांग्रेस की स्थिति सबसे मजबूत है. मौजूदा समय में कांग्रेस के पास 36 सांसद हैं. 27 फरवरी को यह संख्या 38 होना तय है. इसके 39 होने की भी पूरी संभावना है. इसके बाद टीएमसी 17 सांसद के साथ दूसरे स्थान पर है. आम आदमी पार्टी और डीएमके 10 सांसदों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. 

यह भी पढ़ेंः Rajya Sabha Election 2024: बिना वोटिंग राज्यसभा पहुंचे ये 41 नेता, बीजेपी से सबसे ज्यादा, कांग्रेस से सोनिया गांधी की डायरेक्ट एंट्री, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget