एक्सप्लोरर

एयर स्ट्राइक के बाद चुनावी साल में घटी राहुल गांधी की लोकप्रियता- सर्वे

एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ सर्वे करके ये जानने की कोशिश की है कि पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता का ग्राफ कितना बढ़ा या घटा है.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ ने सी-वोटर के साथ मिलकर एक सर्वे किया है. इस सर्वे के मुताबिक पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता का ग्राफ घटा है. ये सर्वे कल तक पूरे देश में हुआ है और इस दौरान 50 हजार 740 लोगों से बात की गई है. राहुल गांधी की लोकप्रियता घटने की बड़ी वजह कांग्रेस नेताओं की तरफ से एयर स्ट्राइक में आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलना है. इसको लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे.

नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद राहुल गांधी की लोकप्रियता

एबीपी न्यूज़ सी-वोट के सर्वे के मुताबिक, नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद साल 2015 में राहुल गांधी की लोकप्रियता 13 फीसदी थी. जबकि साल 2016 में घटकर 12 फीसदी और 2017 में 10 फीसदी रह गई. यानी 2015 से लेकर 2017 तक राहुल गांधी की लोकप्रियता में कोई बढोत्तरी नहीं हुई.

एयर स्ट्राइक के बाद चुनावी साल में बढ़ी पीएम मोदी की लोकप्रियता- सर्वे

पिछले साल राहुल गांधी की लोकप्रियता

सर्वे के मुताबिक, पिछले साल यानी जनवरी 2018 में राहुल गांधी की लोकप्रियता 13 फीसदी थी. जबकि अक्टूबर 2018 में सीधा 10 फीसदी बढ़कर 23 फीसदी हो गई. हालांकि दिसंबर 2018 में दो फीसदी घटकर 21 फीसदी हो गई.

एयर स्ट्राइक के बाद राहुल की लोकप्रियता

इसी साल 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ. इस दिन राहुल गांधी की लोकप्रियता 23 फीसदी थी. 26 फरवरी को जब पाकिस्तान में आतंक के खिलाफ भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की तब राहुल की लोकप्रियता घटकर 19 फीसदी पर पहुंच गई. और कल यानी सात मार्च को राहुल गांधी की लोकप्रियता सिर्फ 16 फीसदी दर्ज की गई.

चुनावी साल यानी इस साल राहुल की लोकप्रियता

इस साल देश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. यानी चुनावी साल की बात करें तो एक जनवरी 2019 को राहुल गांधी की लोकप्रियता 26 फीसदी थी. एक फरवरी यानी बजट वाले दिन लोकप्रिता चार फीसदी घटकर 22 फीसदी हो गई. एक मार्च जिस दिन वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान से कब्जे से भारत वापस लौटे तब राहुल गांधी की लोकप्रियता 18 फीसदी थी.

यह भी पढ़ें-

सेना पर सवाल उठाने वाले पाकिस्तान के मददगार, ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए- पीएम मोदी

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्त किए मध्यस्थ, 8 हफ्ते में प्रक्रिया पूरी करने को कहा

मिजोरम के राज्यपाल के राजशेखरन ने दिया इस्तीफा, केरल में BJP के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव जो सरकार राफेल फाइलों को बचाकर नहीं रख सकी, वह देश की रक्षा कैसे करेगी- ममता बनर्जी

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget