एक्सप्लोरर

Punjab Poll of Polls: पंजाब में कांग्रेस, AAP, अकाली दल या BJP में कौन सी पार्टी बनाएगी सरकार? पढ़ें ताजा ओपिनियन पोल

Punjab Election 2022: ओपिनिय पोल के मुताबिक, पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

Punjab Election 2022 Opinion Poll: पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा चढ़ा हुआ है. आज से 29 दिनों बाद यानि 20 फरवरी को राज्य में वोटिंग होगी. इससे पहले सवाल है कि आखिर 10 मार्च को जब नतीजे आएंगे तो राज्य की गद्दी पर कौन बैठेगा? इस बीच ज्यादातर एजेंसियों के सर्वे में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) में कड़े मुकाबले की बात कही जा रही है.

आज आपको आठ बड़ी एजेंसियों के सर्वे और उसके औसत यानि पोल ऑफ पोल्स के नतीजे बता रहे हैं. सी वोटर के मुताबिक, 117 सीटों में से कांग्रेस को 37 से 43 सीटें मिल सकती है. वहीं आम आदमी पार्टी को 52 से 58 सीटें मिल सकती है. अकाली दल के खाते में 17 से 23 सीटें जा सकती है. वहीं बीजेपी 1 से 3 सीटों पर कब्जा जमा सकती है. राज्य में किसी भी एक दल को सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की जरूरत होती है.

वहीं DB Live के मुताबिक, कांग्रेस को 68 से 70 सीटें मिल सकती है. आप के खाते में 26 से 28, अकाली दल के खाते में 13 से 15 और बीजेपी गठबंधन के खाते में 4 से छह सीटें जा सकती है. इन एजेंसियों के सर्वे का औसत यानि पोल ऑफ पोल्स को देखें तो कांग्रेस को 42 से 47 सीटें मिल सकती है. वहीं आम आदमी पार्टी को 48 से 52, अकाली दल को 16 से 20 और बीजेपी गठबंधन को एक से तीन सीटें मिल सकती है. 

सर्वे एजेंसी कांग्रेस आप अकाली दल बीजेपी
ABP C Voter 37-43 52-58 17-23 1-3
Zee-डिजाइन बॉक्स्ड 35-38 36-39 32-35 4-7
Republic P-MARQ 42-48 50-56 13-17 1-3
Polstrat NewsX 40-45 47-52 22-26 1-2
India Ahead-ETG 40-44 59-64 8-11 1-2
DB Live 68-70 26-28 13-15 4-6
Time now- VETO 41-47 54-58 11-15 1-3
India News- जन की बात 32-42 58-65 15-18 1-2
Poll of Polls 42-47 48-52 16-20 1-3

पंजाब में आम आदमी पार्टी भगवंत मान को चेहरा बना चुकी है तो कांग्रेस के चेहरे के तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी लगभग फाइनल हैं. राज्य में बीजेपी ने कैप्टन अमरिंदर की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस से गठबंधन किया है.

2017 के आंकड़े
2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी. वहीं आम आदमी पार्टी (आप) 20 सीटों पर जीत दर्ज कर पहली बार मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी. वहीं अकाली दल को 15 और बीजेपी को तीन सीटें मिली थी. अन्य के खाते में दो सीटें गई थी.

UP Election 2022: अखिलेश ने कैसे नाराज मुस्लिम नेताओं को मनाया? निकाला ऐसा फॉर्मूला की बन गई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget