एक्सप्लोरर

फेसबुक पर विज्ञापन चलाने में बीजेपी सबसे आगे, खर्च किए करोड़ों रुपए

सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर विज्ञापनों में खर्च में बीजेपी सबसे आगे हैं. फेसबुक के द्वारा जारी की गई डेटा के मुताबिक फरवरी से 2 मार्च के दौरान करीब 4 करोड़ रुपए के विज्ञापन राजनीतिक दलों द्वारा दिए गए हैं. इनमें से अधिकतर बीजेपी के हैं.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर फरवरी से दो मार्च के बीच देश में राजनीतिक विज्ञापनों पर चार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं. कंपनी के आंकड़ों के अनुसार इसमें बड़ा हिस्सा बीजेपी और उसके समर्थक पेजों का है. कांग्रेस ने फेसबुक पर विज्ञापन के लिए करीब 50 हजार रुपये खर्च किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विज्ञापन पर बड़ी मात्रा में खर्च किए गए हैं.

फेसबुक की एड आर्काइव रिपोर्ट के अनुसार फरवरी से लेकर दो मार्च, 2019 तक राजनीति और राष्ट्रीय महत्व के विषय से जुड़े 16,556 विज्ञापन फेसबुक पर चलाए गए. इस पर 4.13 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है. फेसबुक ने सात फरवरी से नई राजनीतिक विज्ञापन नीति को लागू किया है. इस नीति के लागू होने के बाद 21 फरवरी से विज्ञापनों पर ‘डिस्क्लेमर’ दिखाया जाना आवश्यक होगा.

सोशल साइट फेसबुक ने कहा है कि राजनीतिक विज्ञापनों से जुड़े आंकड़ों को अब हर सप्ताह जारी किया जाएगा. इसकी शुरुआत चार मार्च से हो हो गई है. इसमें पिछले हफ्ते के रविवार से शनिवार तक के विज्ञापन आंकड़े होंगे. राजनीतिक पार्टियों द्वारा फेसबुक पर जो विज्ञापन चलाए गए हैं उनमें सबसे ज्यादा 1,168 विज्ञापन ‘भारत के मन की बात’ पेज ने चलाए और इस पर 1.01 करोड़ रुपये खर्च किए. वहीं ‘नेशन विद नमो’ पेज ने 52.24 लाख रुपये और ‘माई गव इंडिया’ पेज ने 25.27 लाख रुपये के विज्ञापन दिए हैं.

बीजेपी के आधिकारिक पेज ने 6.6 लाख रुपये और अमित शाह के आधकारिक पेज ने विज्ञापन पर 2.12 लाख रुपये खर्च किए गए हैं. पिज्ञापन पर खर्च करने में कांग्रेस पार्टी बीजेपी से बहुत पीछे है. कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पेजों में विज्ञापनों पर सबसे अधिक राशि 48,000 रुपये खर्च की गई. ‘आई एम विथ कांग्रेस’ पेज ने 684 रुपये, ‘कांग्रेस पार्टी एडमायर्स फोरम’ पेज ने 535 रुपये ‘वोट फॉर कांग्रेस’ पेज ने 490 रुपये विज्ञापन पर खर्च किए हैं. अन्य पार्टियों में तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने 35,867 रुपये फेसबुक विज्ञापन पर खर्च किए हैं.

यह भी पढ़ें-

Women's Day पर एयर इंडिया ऐसे कर रहा महिलाओं के जज्बे को सलाम, कुछ रूट्स पर सिर्फ महिलाएं उड़ाएंगी विमान दिल्ली में वोटों के बंटवारे से बीजेपी को होगा फायदा, कांग्रेस-आप मिलकर लड़े चुनाव- एनसीपी अयोध्या भूमि विवाद: मध्यस्थता हो या नहीं? इसपर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

यह भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget