एक्सप्लोरर

चौकीदार सम्मेलन: महागठबंधन पर मोदी का हमला, कहा- 'लंबी हो गई है PM बनने की चाह रखने वालों की लाइन'

मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने भाषण से पहले 'भारत माता की जय' के नारे लगाए. पीएम मोदी ने कहा, ''मैं जनता के पैसे पर कोई पंजा नहीं पड़ने दूंगा और चौकीदार का दायित्व निभाऊंगा.''

नई दिल्ली: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि मैं एक चौकीदार के रूप में ही अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा. पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 के लोकसभा चुनावों में आलोचकों ने ही मेरा खूब प्रचार किया था. इसलिए मैं इनका आभारी हूं. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने महागठबंधन का नाम लिए बिना कहा कि इस चुनाव में पीएम बनने की चाह रखने वालों की लाईन बहुत लंबी है. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 'मैं भी चौकीदार' का गाना भी लॉन्च किया.

पीएम मोदी ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे 

'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने भाषण से पहले 'भारत माता की जय' के नारे लगाए. पीएम मोदी ने कहा, ''आज देशभर में करीब 500 से अधिक स्थानों पर इसी प्रकार से देश के लिए कुछ कर गुजरने वाले, देश के सम्मान में ही अपना गर्व अनुभव करने वाले लाखों लोगों से तकनीक के माध्यम से मुझे मिलने का सौभाग्य मिला है.''

मैं जनता के पैसे पर पंजा नहीं पड़ने दूंगा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ''साल 2014 में बीजेपी ने मुझे दायित्व दिया उसके बाद मुझे देश के कौने कौने में जाने की नौबत आई. तब मैंने देश के लोगों से कहा थी कि आप दिल्ली का दायित्व जो मुझे दे रहे हैं उसका मतलब है कि आप एक चौकीदार बैठा रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ''मैंने तब कहा था कि मेरी ये कोशिश रहेगी कि मैं जनता के पैसे पर पंजा नहीं पड़ने दूंगा. एक चौकीदार के रूप में मैं अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा.''

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''चौकीदार न कोई व्यवस्था है, न कोई यूनिफॉर्म की पहचान है न कोई चौखट में बंधा है. चौकीदार एक स्प्रिट है, एक भावना है.'' इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनका नाम लिए बिना तंज कसा. पीएम मोदी ने कहा, ''देश की जनता को राजा-महाराजा की ज़रूरत नहीं है. देश की जनता को हुकुमदारों की ज़रूरत नहीं है. देश की जनता चौकीदार को पसंद करती है.''

देश की सेवा करने का मौका देने वाली है जनता- पीएम मोदी

एक छात्रा की तरफ से पूछे गए सवाल को लेकर पीएम मोदी ने कहा, '' देश की जनता फिर से एक बार हमे देश की सेवा करने का मौका देने वाली है. मुझे ख़ुशी है कि देश का युवा दूर का देखते हैं. हम राजनेता तो अभी 11 को क्या होगा या 21 को क्या होगा इसी में लगे पड़े हैं और आप शपथ के विषय में सोच रहे हैं.''

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''एक अध्यापक अपना कर्तव्य निभाता है तो विद्यार्थी का भविष्य बादल जाता है. एक पुलिस वाला अपना कर्तव्य निभाता है तो समस्याओं का समाधान अपने आप हो जाता है और उस अर्थ में हमारे देश में मुझे जो सफलता मिली है उसका मूल कारण जन भागीदारी है.''

अब पीएम बनने की चाह रखने वालों की लाइन थोड़ी लंबी हो गई है- मोदी

बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर पूछे गए एक सवाल पर पीएम मोदी ने कहा, ''बालाकोट मैंने नहीं किया, देश के जवानों ने किया है और हमारे सुरक्षा बलों ने किया है, इसलिए हम सबकी तरफ से उन्हें, सैल्यूट. जहां तक निर्णय का सवाल आता है तो आपने इस देश में बहुत सारे प्रधानमंत्री देखें हैं या उनके विषय में सुना है. साल 2014 में भी कईं लोग उस कतार में थे. आज लाइन थोड़ी लंबी हो गई है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''अगर मोदी अपने राजनीतिक भविष्य का सोचता, तो वो मोदी नहीं होता. अगर यही राजनीतिक पैंतरेबाजी से देश चलाना होता, अपने राजनीतिक हित को लेकर फैसले करने होते, तो मोदी की देश को कोई जरूरत नहीं थी.''

मोदी नहीं पूर्ण बहुमत वाली सरकार की बात सुनती है दुनिया- मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''मुझ जैसे राष्ट्रीय राजनीति में अनजान व्यक्ति को देश की जनता ने 30 साल बाद पूर्ण बहुमत दिया. हमारे देश के राजनीतिक दलों को भी नहीं पता है कि पूर्ण बहुमत वाली सरकार अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण होती है. आज दुनिया में जो हिंदुस्तान की बात सुनी जाती है उसका कारण मोदी नहीं पूर्ण बहुमत की सरकार है.''

मेरे लिए चुनाव प्रार्थमिकता नहीं, देश प्रार्थमिकता है- मोदी

मोदी ने कहा, ''दुनिया का कोई नेता जब मुझसे हाथ मिलाता है या गले लगता है (गले पड़ता नहीं है), तो उसे मोदी नहीं दिखता, पूर्ण बहुमत वाली सरकार के माध्यम से सवा सौ करोड़ देशवासी उसे दिखते हैं, तब जाकर बराबरी वाली बात होती है.'' इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''पाकिस्तान को लगता होगा की मोदी चुनाव में बिज़ी होगा तो शायद कुछ करेगा नहीं. मेरे लिए चुनाव प्रार्थमिकता नहीं है, देश प्रार्थमिकता है.''

कुछ जमानत पर हैं और कुछ डेट मांग रहे हैं- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ''जिन्होंने देश को लूटा है, उन्हें पाई-पाई लौटानी पड़ेगी. साल 2014 से सारी चीजें इकट्ठा करना और समेटने का काम मैं कर रहा हूं. आपकी मदद से जेल के दरवाजे तक तो मैं इन लोगों को ले गया, कुछ जमानत पर हैं और कुछ डेट मांग रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ''कुछ लोग विदेश की अदालतों में कहते हैं कि भारत की जेलों की स्थिति अच्छी नहीं है. अब इनको कोई महल में थोड़ी रखेगा. अंग्रेजों ने गांधी जी को जिस जेल में रखा था, मैं उनको उससे अच्छी जेल नहीं दे सकता.''

पीएम मोदी ने कहा, ''हमें टैक्सपेयर्स का गौरव करना चाहिए. मेरे लिए टैक्सपेयर्स देश के गरीबों की सेवा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और जो गलत कर रहा है वो किसी भी हालत में बचना नहीं चाहिए.'' उन्होंने कहा, ''जब हिंदुस्तान के सामान्य मानवी के मन में ये भावना जगती है कि देश कब विकसित होगा। तो इस सवाल के पृष्ठ में ही देश की प्रगति की भावना दिखाई देती है.''

हमें दुनिया की बराबरी करनी है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ''भारत के पास समृद्ध राष्ट्र बनने के लिए सब कुछ है. इच्छा शक्ति और सवा सौ करोड़ देशवासियों का सपना होना चाहिए कि अब हमें पिछड़ा नहीं रहना.'' उन्होंने कहा, ''मैंने देश में एक माहौल बनाया है और आगे भी बनाना है कि हमें दुनिया की बराबरी करनी है. हमने बहुत सारा समय भारत पाकिस्तान करने में ही गुजार दिया. अरे वो अपनी मौत मरेगा उसे छोड़ दो, हमे आगे बढ़ना है बस इसी पर हमारा ध्यान रहना चाहिए.''

'मिशन शक्ति' को लेकर पीएम मोदी ने कहा, '''मिशन शक्ति' के द्वारा हमारे देश के वैज्ञानिकों ने वो शक्ति हासिल की है. जो हमसे पहले दुनिया के केवल तीन देशों के पास थी.'' उन्होंने कहा, ''क्या हिंदुस्तान को इस बात के लिए इंतजार करना चाहिए था, जबकि हमारे वैज्ञानिकों के पास इसे प्राप्त करने की क्षमता है तो किसी को हिम्मत करके इसपर निर्णय करना ही था. हमारे एक बुद्धिमान नेता कहते हैं कि इसे सीक्रेट रखना चाहिए था। जब अमेरिका, चीन और रूस ने डंके कि चोट पर किया तो हम गुपचुप क्यों करें.''

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''हमने ये किसी दुश्मन देश के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए बनाया है और हम आगे भी करेंगे. इसीलिए ये शक्ति मिशन भारत के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण घटना है.''

कांग्रेस के झूठ सीजनल होते हैं- पीएम मोदी

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एक सवाल के जवाब में कांग्रेस पर बड़े हमले बोले. पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस के झूठ सीजनल होते हैं. सीजन के हिसाब से वो झूठ बोलते हैं, फिर मैदान में छोड़ते हैं और इनका ईको सिस्टम इसे उठाता है.'' उन्होंने कहा, ''देश में डॉ भीमराव अंबेडकर जी का सम्मान हमारी सरकार ने किया है. ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने के लिए हम संसद में बिल लाए और अभी सविंधान में संशोधन करके हमने सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10% आरक्षण दिया है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''उनके झूठ की उम्र भी ज्यादा नहीं, कुछ झूठ की तो ‘बालमौत’ हो जाती है, लेकिन फिर भी उसे खींचते रहते हैं. इस झूठ का जवाब आसान है. सिर्फ सच बताते चलिए. सच की ताकत इतनी होती है कि झूठ टिक नहीं पाएगा.''

ट्रेक रिकॉर्ड देखिए, टेप रिकॉर्डर को मत सुनिए- पीएम मोदी

मोदी ने कहा, ''जो झूठ बोलता है तो उसके लिए पहली शर्त होती है कि उसकी मेमोरी पावर तेज होनी चाहिए, लेकिन वो एक दिन एक आंकड़ा बोले, दिन अगले दिन दूसरा, उनकी झूठ की फैक्ट्री उन्हें पकड़ा देती है की इस झूठ को चलाइये. लेकिन मेमोरी पावर कम होने के कारण वो पकडे जाते हैं.''

मोदी ने कहा, ''कुछ लोग ये मान कर बैठे हैं की ये देश, ये सरकार उनकी पैतृक संपत्ति है, इसलिए उनको ये हज़म नहीं होता की एक चायवाला प्रधानमंत्री बन गया.'' उन्होंने कहा, ''चुनावी वादे देने वाले लोग आजकल रेवड़ियां बांट रहे हैं. पहली बार वोट देने वालों से मैं कहना चाहता हूं कि वादे करने वालों का आप ट्रेक रिकॉर्ड देखिए, उनके टेप रिकॉर्डर को मत सुनिए.''

पीएम मोदी ने कहा, ''आने वाले दिनों में मेरा पहला काम होगा देश को लूटने वालों के प्रति और ज्यादा कड़क होना और देश को 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के क्लब में ले जाना हैं गत 5 साल आवश्यकताओं को पूरा करने को मैंने प्राथमिकताएं दी, लेकिन अगले 5 साल  में मेरा फोकस आकांक्षाओं को पूर्ण करने पर होगा.''

यह भी पढ़ें-

दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, अमेठी के अलावा केरल की वायनाड से आजमाएंगे किस्मत

केरल: राहुल गांधी के वायानाड से चुनाव लड़ने से लेफ्ट खफा, कहा- ये वामपंथ के खिलाफ लड़ाई है

यूपी: अमित शाह ने कहा- 'कांग्रेस ने हिन्दू समुदाय पर आतंकवाद का ठप्पा लगाया'

सारा अली खान ने शाहरुख खान को कहा 'अंकल', सोशल मीडिया पर भिड़े फैंस

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Price Hike: 'जनता पर महंगाई की मार', आखिरी चरण की वोटिंग से पहले राहुल गांधी का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा बयान
'जनता पर महंगाई की मार', आखिरी चरण की वोटिंग से पहले राहुल का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा बयान
Assembly Election 2026 Live: 'चड्ढा चड्डी बन सकता है', तृणमूल सांसद के बयान पर बवाल, बीजेपी बोली- पंजाबी समुदायों के लिए अपमानजनक
Live: 'चड्ढा चड्डी बन सकता है', तृणमूल सांसद के बयान पर बवाल, बीजेपी बोली- पंजाबी समुदायों के लिए अपमानजनक
Bengal Exit Poll Live Streaming: BJP की बनेगी सरकार या ममता के सिर फिर सजेगा ताज? जानें कब-कहां देखें बंगाल चुनाव एग्जिट पोल
BJP की बनेगी सरकार या ममता के सिर फिर सजेगा ताज? जानें कब-कहां देखें बंगाल चुनाव एग्जिट पोल
BJP अब ममता बनर्जी को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रही, TMC ने बीजेपी नेता का पोस्ट शेयर कर लगाया बड़ा आरोप
BJP अब ममता बनर्जी को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रही, TMC ने बीजेपी नेता का पोस्ट शेयर कर लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Ajay Pal Viral Video | Bengal Election 2026: ममता के गढ़ में वोटिंग से पहले खेला?
Ajay Pal Viral Video | Bengal Election 2026: ममता के गढ़ में वोटिंग से पहले खेला? | BJP | TMC | News
Strait of Hormuz : होर्मुज निकला ईरान का सबसे घातक हथियार! | US-Iran War Update | Trump
US-Iran War Update : Trump के शिकंजे में फंसा Pakistan, ईरान ने हाथ खींचकर सबको चौंकाया ! |
US vs Iran War 2026 : होर्मुज में अमेरिका की महा-नाकेबंदी! तैनात किए सबसे घातक Fighter Jets |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस जज स्वर्णकांता ने केजरीवाल केस से खुद को हटने से किया था इनकार, अब इस केस से कर लिया अलग
जिस जज स्वर्णकांता ने केजरीवाल केस से खुद को हटने से किया था इनकार, अब इस केस से कर लिया अलग
राजा रघुवंशी की मां का बड़ा बयान, 'अगर सोनम मेरे सामने आएगी तो मैं चाहती हूं कि खुद उसको...'
राजा रघुवंशी की मां का बड़ा बयान, 'अगर सोनम मेरे सामने आएगी तो मैं चाहती हूं कि खुद उसको...'
मार्कस स्टोइनिस के बवंडर से 200 पार पहुंचा पंजाब, जोफ्रा आर्चर ने भी रचा इतिहास, राजस्थान को 223 का लक्ष्य
मार्कस स्टोइनिस के बवंडर से 200 पार पहुंचा पंजाब, जोफ्रा आर्चर ने भी रचा इतिहास, राजस्थान को 223 का लक्ष्य
Gujarat Nikay Chunav Results 2026 Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी के बीच बढ़ीं चिंता की लकीरें! कांग्रेस ने गढ़ में लगाई सेंध
Live: गुजरात निकाय चुनाव में BJP की सुनामी के बीच बढ़ीं चिंता की लकीरें! कांग्रेस ने गढ़ में लगाई सेंध
चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर
चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति, रोंगटे खड़े करने वाली खबर
बहन के खाते से पैसा निकालने के लिए कब्र से कंकाल लेकर पहुंच गया शख्स, अब आया बैंक का जवाब
बहन के खाते से पैसा निकालने के लिए कब्र से कंकाल लेकर पहुंच गया शख्स, अब आया बैंक का जवाब
'बदसूरत बत्तख खूबसूरत हंस बन गई', जब रेखा को लेकर कबीर बेदी ने कही थी ये बड़ी बात
'बदसूरत बत्तख खूबसूरत हंस बन गई', जब रेखा को लेकर कबीर बेदी ने कही थी ये बड़ी बात
Pregnancy Care in Summer: बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को हो सकती हैं कई दिक्कतें, ऐसें रखें अपना ख्याल
बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को हो सकती हैं कई दिक्कतें, ऐसें रखें अपना ख्याल
Embed widget