एक्सप्लोरर

केजरीवाल बोले- पाकिस्तान को नरेंद्र मोदी से बेहतर प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि अगर बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव जीतती है तो भारत के साथ शांति वार्ता करने का बेहतर अवसर मिलेगा.

पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने वाले पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान को आधार बनाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पाकिस्तान को मोदी से बेहतर भारतीय प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता जिन्होंने आईएसआई को पठानकोट वायुसेना अड्डे पर जाने दिया और वह पाकिस्तान का एजेंडा लागू कर रहे हैं.

खान और मोदी के बीच क्या पक रहा है- केजरीवाल

केजरीवाल ने 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के समय पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि चुनाव से पहले इसे अंजाम दिया गया. दक्षिण गोवा में आप कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे केजरीवाल ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि खान और मोदी के बीच क्या पक रहा है.

राहुल गांधी पर शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे का विवादित बयान, कहा- नामर्दों की देश में जगह नहीं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि अगर बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव जीतती है तो भारत के साथ शांति वार्ता करने का बेहतर अवसर मिलेगा. इसका जिक्र करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पुलवामा हमले के समय पर सवाल उठाया जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान मारे गये थे.

इमरान खान मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, ‘‘चार सप्ताह पहले, दोनों देशों में युद्ध जैसे हालात थे लेकिन अब इमरान खान मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं. वह ऐसा क्यों कह रहे हैं? अब लोगों ने पुलवामा हमले के बारे में पूछना शुरू कर दिया है.’’  उन्होंने कहा कि इमरान खान ने लोकसभा चुनावों से दो महीने पहले ही पुलवामा में आतंकी हमला क्यों कराया.

केजरीवाल ने कहा, ‘‘पाकिस्तान को मोदी से बेहतर प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता. पठानकोट हमले के बाद उन्होंने आईएसआई को इसकी जांच के लिए न्योता दिया. आईएसआई खुफिया एजेंसी कम आतंकवादियों की एजेंसी ज्यादा है.’’

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, कृष्णा पटेल को गोंडा से बनाया उम्मीदवार

बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी- हमने वन रैंक वन पेंशन लागू किया, सेना का गौरव गान क्यों ना करें

पश्चिम बंगाल: राहुल गांधी को नहीं मिली हेलिकॉप्टर उतारने की इजाजत, सिलीगुड़ी की रैली कैंसिल

फ्रांस सरकार की सफाई, कहा- रिलायंस टैक्स विवाद निपटारे में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं

अबतकी बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget