एक्सप्लोरर

Assembly Election 2023: दामोह में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा ' वो अडानी का कर्ज माफ करते हैं, किसानों का नहीं'

Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों पांचों राज्यों में काफी एक्टिव हैं और हर दिन कई चुनावी रैलियों को संबोधित कर रही हैं. आज (28 अक्टूबर 2023) को वह एमपी के दौरे पर हैं.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में खुद को झोंक दिया है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश के दामोह पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दामोह में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा, बीजेपी सरकार ने तीन सालों में सिर्फ 21 रोजगार दिए हैं हम जब सरकार में आएंगे तो पलायन रोकेंगे.

प्रियंका गांधी ने कहा, शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल के शासन में मध्य प्रदेश में कोई विकास नहीं किया है. देश की संपत्ति बड़े उद्योगपति मित्रों को सौप दिए हैं. आपने छोटे उद्योगपतियों की कमर तोड़ रखी है. जीएसटी से छोटे उद्योग खत्म होने की कगार पर आ गए. किसानों की कमर तोड़ी. किसानों को कोई राहत नहीं मिली है. 

'बीजेपी सरकार में हर तरफ महंगाई' 
दामोह की रैली में सरकार को आड़े लेते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, 'रोजगार के माध्यम बिल्कुल बंद हो गए. आज हर चीज पर जीएसटी लागू हो गई है. हर चीज मंहगी हो गई है. जो नौकरी आपने वफादारी से की क्या ये आपका हक नहीं बनता कि आप नौकरी के बाद सूकून से रह सकें. सरकार ने आपकी पुरानी पेंशन स्कीम बंद कर दी. आप कहते हैं कि आपके पास पेंशन के पैसे नहीं हैं. 

इतने सालों से भाजपा की सरकार है आपके प्रदेश में आपके लिए क्या कर रही है सरकार. आपके लिए कुछ नहीं हो रहा है. देश और प्रदेश की सरकार गरीबों, किसानों , मिडिल क्लास, के लिए कुछ नहीं कर रही है. ये सिर्फ उद्य़ोगपतियों के लिए काम कर रही है. अगर जातिय जनगणना नहीं होगी तो सरकार कैसे जानेगी और जब उसे पता ही नहीं होगा तो वो आपके लिए काम कैसे करेगी.

'अडानी का कर्ज माफ करते हैं, किसानों का नहीं'
प्रियंका गांधी ने कहा कि ये सरकार अडानी का कर्ज तो माफ कर देती है लेकिन किसानों का पैसा माफ नहीं करती है. वो जातिगत जनगणना नहीं करना चाहते हैं. हम उनसे कहते हैं कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए लेकिन वह कहते हैं कि नहीं ऐसा नहीं होना चाहिए. हर बड़ी जगह पर सवर्ण बैठे हुए हैं. देश की बड़ी जगहों पर सरकार ओबीसी, एससी, एसटी को नहीं बैठने देना चाहती है. 

क्यों नहीं हो रही जातीय जनगणना?
प्रियंका गांधी ने कहा, देश में अगर जातीय जनगणना नहीं होगी तो सरकार कैसे जानेगी और जब उसे पता ही नहीं होगा तो वो आपके लिए काम कैसे करेगी. जब हम कहते हैं कि जातिगत जनगणना करो तो ये खामोश हो जाते हैं, लेकिन आपके सामने कहते हैं कि हम पिछड़ी जाति के लिए कुछ करना चाहते हैं.

महिला आरक्षण संसद में लागू कर दिया गया.हर जगह वाहवाही हो रही है लेकिन ये तो 10 साल तक लागू नहीं होने वाला है. आपके जीवन में सुख चैन क्यों नहीं आ रहा है.मंहगाई है, बेरोजगारी है, आपके साथ कई सारी मुश्किलें हैं. जो पिछले चुनाव में इन्होंने धोषणाएं की थी क्या वो पूरी हुई, नहीं. आपने एक ऐसा सिलसिला शुरू कर दिया है इस देश में जिसके परिणाम आपको बाद में भुगतने होंगे.

'हम छत्तीसगढ़ में चुनाव जीत रहें'
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कॉन्फिडेंस से कहा कि हम जीतने वाले हैं.क्योंकि उन्होंने जनता का पैसा जनता की जेब में डाला है. एक राजनीति ये है कि आप काम की बात नहीं कर सकते तो धर्म की बात करते हैं. बड़े उद्योगपतियों का नुकसान नहीं होता है, क्योंकि उनके बच्चे विदेश में नहीं पढ़ते. नुकसान आपको होता है. कांग्रेस की सरकारें प्रदेशों में महंगाई राहत कैंप लगवा रही है. इसलिए आपको जागरूक होना होगा.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: 'आज फिर पूछता हूं, साहस है तो जवाब दें...' प्रियंका गांधी के दौरे से पहले  CM शिवराज ने दागे कई सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget