एक्सप्लोरर

MP Election 2023: काउंटिंग से पहले MP के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- 'स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित, सेंट्रल फोर्स की व्यवस्था'

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में तीन दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में तीन दिसंबर चुनावी नतीजे आएंगे. इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वहीं इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने आश्वस्त किया है कि स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित हैं और सभी स्ट्रांग रूम पर सेंट्रल फोर्स की व्यवस्था है.

अनुपम राजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 80 साल से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान करवाया गया था. 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जिन्होंने घर से मतदान किया उनकी संख्या 51,259 है. जिन दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान किया उनकी संख्या 12,093 है. जो अतिआवश्यक सेवाओं के लोग थे उनमें से 1,113 लोगों ने होम वोटिंग का लाभ लिया, जिसमें फायर, मेडिकल आदि को शामिल किया गया था.

इतने सरकारी कर्मचारियों ने डाला वोट
राजन ने आगे बताया कि जो सरकारी कर्मचारी थे, जिन्होंने पोस्टल बैलेट से मतदान किया उनकी संख्या 3,04,623 है. वहीं ऐसे कर्मचारी जिन्होंने ईडीसी के जरिए मतदान किया उनकी संख्या 21,197 है. इस तरह 32500 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया है.

तीन दिसंबर को आएगा रिजल्ट
बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान किया गया. वहीं अब तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे सामने आएंगे. इससे पहले एग्जिट पोल में कुछ-कुछ तस्वीर सामने आई है लेकिन असल नतीजे रविवार को घोषित होंगे.

मध्य प्रदेश में एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार प्रदेश से कांग्रेस सत्ता के शिखर तक पहुंच सकती है. वहीं शिवराज सरकार की विदाई हो सकती है. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक एमपी की 230 सीटों की बात करें तो 113 में से 137 सीटें कांग्रेस के खाते में आ सकती हैं, जबकि 88 से 112 सीटें बीजेपी को मिल सकती हैं. वहीं दो से आठ सीटें अन्य को हासिल हो सकती हैं. 

इतना हो सकता है वोट शेयर
वहीं वोट शेयर की बात करें तो एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक इस बार मध्य प्रदेश में बीजेपी का वोट शेयर 42 फीसदी जबकि कांग्रेस का वोट शेयर 44 फीसदी मिल सकता है. वहीं अन्य का वोट शेयर 14 प्रतिशत रह सकता है. अगर ये आंकड़े नतीजों में तब्दील हुए तो इस बार मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो सकता है.

ये भी पढ़ें

MP ELection 2023: बहुमत के आंकड़ों पर मंथन! अमित शाह और कैलाश विजयवर्गीय की बंद कमरे में हुई मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget