एक्सप्लोरर

मिजोरम में MNF और ZPM के बीच मुकाबला, कितना कमाल दिखाई पाएगी कांग्रेस? रिजल्ट आज

Mizoram Election Result: मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग की गिनती सोमवार को होगी. मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा.

Mizoram Election Result 2023: मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. यहां सोमवार (4 दिसंबर) को मतगणना होनी है. पूर्वोत्तर राज्य में सत्तारूढ़ एमएनएफ, जेडपीएम और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

इससे पहले यह मतगणना रविवार (3 दिसंबर) को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ होनी थी, लेकिन राजनीतिक दलों, गैर सरकारी संगठनों, चर्चों और छात्र संगठनों की अपील के बाद चुनाव आयोग ने इसे स्थगित कर दिया था, क्योंकि रविवार का दिन ईसाई बहुल राज्य मिजोरम के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है. 

क्या कहता है एग्जिट पोल
हालांकि, मतगणना से पहले सामने आए ज्यादातर एग्जिट पोल ने किसी भी दल को भी बहुमत नहीं दिया है. एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक एमएनएप को 15 से 21, कांग्रेस को 2 से 8 और जेडपीएम को 12 से 18 और अन्य को 0 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है. 

वहीं, India TV-CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक, मिजोरम में जोरमथांगा की मिजो नेशनल फ्रंट 14-18 सीटें जीत सकती है. यहां कांग्रेस को 8-10, जेडपीएम को 12-16, बीजेपी को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है.

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक मिजोरम में एमएनएफ को 14-18 सीटें, जेडपीएम को 10-14 सीटें, कांग्रेस को 9-13 सीटें और बीजेपी को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

जन की बात के पोल के आंकड़ों में एमएनएफ को 10-14 सीट और जेपीएम को 15-25 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. वहीं, कांग्रेस को 5-9 और बीजेपी को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है.

हालांकि, इंडिया टुडे एक्सिस-माई इंडिया एग्जिट पोल ने मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट के क्लीन स्वीप की भविष्यवाणी की है. एग्जिट पोल के मुताबिक, मौजूदा मुख्यमंत्री जोरमथांगा की मिजो नेशनल फ्रंट  सिर्फ 3-7 सीटों पर सिमट सकती है. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी को 2-4 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 0-2 सीटों पर संतोष करने की उम्मीद है.

13 केंद्रों पर होगी गिनती
राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच लियानजेला ने पीटीआई को बताया कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे सभी 13 केंद्रों पर गिनती शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि इन 13 केंद्रों पर 40 विधानसभा सीटों में से प्रत्येक के लिए एक-एक मतगणना हॉल बनाया गया है.

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी. गिनती सुबह 8.30 बजे से होगी.  इसके लिए 12 विधानसभा क्षेत्रों वाले आइजोल जिले में तीन मतगणना केंद्रों के अलावा, 10 अन्य जिलों में एक-एक केंद्र स्थापित किया गया है.

लियानजेला ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया में 4,000 से अधिक कर्मी शामिल होंगे और कुल मिलाकर ईवीएम के लिए 399 टेबल और डाक मतपत्रों की गिनती के लिए 56 टेबल होंगे.

7 नवंबर को हुआ था मतदान
मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान हुआ था. चुनाव में 18 महिलाओं सहित कुल 174 उम्मीदवार मैदान में थे. एमएनएफ, जेडपीएम और कांग्रेस ने 40-40 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि भाजपा ने 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे. इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी यहां चार सीटों पर चुनाव लड़ा. इसके अलावा, 17 निर्दलीय उम्मीदवार भी थे.

2018 में एमएनएफ ने जीती थी 26 सीट
गौरतलब है कि 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में, एमएनएफ ने 26 सीटें जीती थीं.  वहीं  ZPM ने आठ सीटें हासिल कीं और पांच सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस तीसरे स्थान रही. पिछली बार बीजेपी भी यहां से एक सीट जीतने सफल रही थी.

यह भी पढ़ें- MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान में BJP की आंधी में उड़ी कांग्रेस, तेलंगाना ने दी राहत, पीएम मोदी बोले- ये 2024 की हैट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget