एक्सप्लोरर

Mizoram Assembly Election 2023: मिजोरम में ज्यादा वोटिंग के क्या हैं मायने, क्या ये है सत्ता में बदलाव का संकेत या कुछ और, जानिए विस्तार से

Mizoram Assembly Election: मिजोरम में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है. अब 3 दिसंबर को आने वाले नतीजों का इंतजार है. इस बार यहां जिस तरह से वोटिंग हुई है, उससे नतीजों को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.

Mizoram Assembly Election 2023 News: मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार (7 नवंबर) को मतदान हुआ. इस बार चुनाव आयोग की मेहनत रंग लाती दिखी और मतदाताओं ने बढ़चढ़कर मतदान में भाग लियाय इसी का नतीजा रहा है कि यहां 77.04 प्रतिशत वोटिंग हुई. इस अधिक वोटिंग ने यहां के मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है. दरअसल, वोटिंग पर्सेंटेज के बेहतर होने के कई मायने हैं. कुछ एक्सपर्ट इसे सत्ता में बदलाव के संकेत भी मान रहे हैं. आइए पूरा मामला समझते हैं विस्तार से.

राजनीतिक एक्सपर्ट के मुताबिक, इस बार मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), कांग्रेस और जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. तीनों ही पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार दमदार हैं. मौजूदा सीएम जोरमथांगा की बहुसंख्यक मिजो समुदाय में पकड़ अब भी कायम है. वहीं नए अध्यक्ष लालसावता के नेतृत्व में कांग्रेस फिर से वापस आने की पूरी कोशिश कर रही है और आक्रामक रूप से जोरमथांगा को सत्ता से हटाने में लगी है. वहीं तीसरी पार्टी है जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) जिसकी युवाओं में अच्छी पकड़ है.

ज्यादा वोटिंग पर्सेंटेज किस बात का संकेत

मिजोरम में ज्यादा वोटिंग दो बातों के संकेत दे रही है. पहला ये कि एमएनएफ के हाथ से सत्ता जा सकती है. आमतौर पर माना जाता है कि जब सत्ता के विरोध में लहर होती है तब लोग ज्यादा से ज्यादा वोट करते हैं. ऐसे में हो सकता है कि लोगों ने एमएनएफ को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया हो. मिजोरम के बगल में मणिपुर में हिंसा कई महीनों से चली आ रही है. वहां बीजेपी की सरकार है. एमएनएफ का बीजेपी के साथ केंद्र में गठबंधन है. हालांकि पार्टी राज्य में इससे मना करती है, लेकिन लोगों में इसे लेकर नाराजगी हो सकती है.

जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के पक्ष में हवा

ज्यादा वोटिंग का दूसरा संकेत जेडपीएम के पक्ष में हो सकता है. दरअसल, जेडपीएम युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है. इसने पिछले कुछ साल में लोकल मुद्दों को लेकर स्थानीय लोगें में पैठ बनाई है. पार्टी की बढ़ती ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 8 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी. इसके अलावा इस बार चुनाव में 18-19 आयु वर्ग के 50,611 मतदाता थे, जिन्होंने पहली बार मतदान किया. एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर इन सभी ने वोट किया है तो हो सकता है कि ये जेडएमपी के पक्ष में जाए, क्योंकि वह युवाओं के बीच लोकप्रिय पार्टी है.

ये भी पढ़ें

Uma Bharti Returns: आखिरकार अब मध्य प्रदेश के चुनाव में होगी उमा भारती की एंट्री, हिमालय जाने का प्लान किया कैंसिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget