एक्सप्लोरर

Uma Bharti Returns: आखिरकार अब मध्य प्रदेश के चुनाव में होगी उमा भारती की एंट्री, हिमालय जाने का प्लान किया कैंसिल

Madhya Pradesh Elections 2023: पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी अब मध्य प्रदेश के चुनाव में BJP के प्रचार का मन बना लिया है. उन्होंने अपने दौरों से पहले ही केजरीवाल पर हमले के साथ शुरूआत भी कर दी है.

Madhya Pradesh Election 2023: आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती हिमालय जाने का प्रोग्राम कैंसल कर मध्य प्रदेश के चुनावी समर में प्रचार के लिए तैयार हो गई हैं. वे गुरुवार 9 नवंबर से चुनाव प्रचार की शुरुआत भी करने वाली हैं. उमा भारती का चुनाव प्रचार अभियान सांची से शुरू होगा. चुनाव प्रचार में लगने से पहले ही अब उमा भारती एक्टिव हो गई हैं. इसी बीच उन्होंने तीर्थ दर्शन योजना पर अरविंद केजरीवाल के दावे को भी गलत बताया है.

बताया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सिलवानी के बम्होरी और सागर के सुरखी में भी चुनावी रैली करेंगी. हालांकि,इससे पहले उमा भारती प्रचार से मना करके हिमालय जाने की घोषणा कर चुकी थीं. बीजेपी की स्टार प्रचारक लिस्ट में उनका नाम नहीं था. इसे लेकर उमा भारती ने नाराजगी भी जाहिर की थी. इसके बावजूद उमा भारती ने कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें जहां भी प्रचार के लिए बुलाएंगे, वे वहां जाएंगी.

उमा ने कहा था अभी ठीक होने में लंबा समय लगेगा

कुछ दिन पहले उमा भारती ने ट्वीट करके बताया था कि ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बायें पैर में लगी चोट बड़ा नुकसान कर गई है. 28 तारीख से फिजियोथेरोपी झांसी में चली. सुधार न होते देख झांसी में ही एमआरआई हुई. डॉक्टरों के निर्देश से भोपाल वापस लौट रही हूं. लगभग 3 महीने तक चिकित्सा, फिजियोथेरोपी, दवाई, बेड रेस्ट को मिलाकर के अब ठीक होने में लंबा समय लगेगा.

'थकान से कमजोर हुई केजरीवाल की याददाश्त'

इसी बीच तीर्थ दर्शन योजना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावे को झूठा बताते हुए उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर लिखा, "केजरीवाल जी अत्यधिक तनाव और दबाव से थक गए हैं उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सबसे पहले मध्य प्रदेश में मेरे बड़े भाई श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने शुरू की."

लोकसभा का चुनाव भी लड़ेंगी उमा भारती

मालूम हो कि उमा भारती आगामी लोकसभा चुनाव में लड़ने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी हैं. उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन वो साफ कर चुकी हैं कि वो आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव जरूर लड़ना चाहती हैं. उनका कहना है कि उन्हें इस बारे में जो कहना था वो कह चुकी हैं और अब आगे बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा के कहने की बारी है.

MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ने की बताई असली वजह, बोले- 'सीएम पद के लिए राहुल गांधी के...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget