एक्सप्लोरर

आज CM पद की शपथ लेंगे खट्टर, अनिल विज और जेजेपी के राम कुमार गौतम बन सकते हैं मंत्री

मनोहर लाल खट्टर आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ-साथ अनिल विज, बनवारी लाल, सीमा त्रिखा और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राम कुमार गौतम और ईश्वर सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है.

चंडीगढ़: हरियाणा में दिवाली के दिन यानी आज मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ बीजेपी को समर्थन देने की घोषणा कर चुके जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला भी उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के छह बार से विधायक अनिल विज, बनवारी लाल, सीमा त्रिखा और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राम कुमार गौतम और ईश्वर सिंह को नई सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है.

सूत्रों ने बताया कि बीजेपी नीत गठबंधन सरकार को समर्थन दे रहे सात निर्दलीय में से कुछ विधायक और दिवंगत देवी लाल के बेटे रंजीत सिंह चौटाला भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं. खट्टर के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज स्वास्थ्य मंत्री थे और वह छठी बार अंबाला कैंट सीट से निर्वाचित हुए हैं.

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी विधायक महिपाल ढांढा, घनश्याम सर्राफ, कमल गुप्ता, सुभाष सुधा और दीपक मंगल भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं. बता दें कि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शनिवार को बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को अगली सरकार बनाने का न्यौता दिया था.

राज्यपाल से मुलाकात के बाद बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए खट्टर ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह हरियाणा राज भवन में रविवार दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा. यह पूछे जाने पर कि उनके मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होगा? खट्टर ने कहा कि इसका पता रविवार को चल जाएगा.

दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को फरलो मिला, जेल से आएंगे बाहर, बेटे के शपथ ग्रहण में हो सकते हैं शामिल

खट्टर ने बताया कि उन्हें 57 विधायकों का समर्थन हासिल है. जिनमें बीजेपी के 40, जेजेपी के 10 और सात निर्दलीय विधायक शामिल हैं. हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिये 46 सीटें होना जरूरी है.

गौरतलब है कि हरियाणा की अगली सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जेजेपी के बीच शुक्रवार को करार हुआ था क्योंकि विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी बहुमत से छह सीट दूर थी. करार के तहत मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा जबकि उपमुख्यमंत्री का पद जेजेपी को मिलेगा.

हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 40 सीटें जीतकर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है. कांग्रेस ने 31, दुष्यंत चौटाला की जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है. सात सीटों पर निर्दलीय विधायकों ने कब्जा जमाया है.

कल दोपहर 2:15 बजे CM पद की शपथ लेंगे मनोहर खट्टर, दुष्यंत को समर्थन के बदले मिला डिप्टी सीएम और दो मंत्री का पद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget