एक्सप्लोरर

Maharashtra Election 2024: 'PM मोदी ने दो नकली टांग लगा लीं, पहली TDP और दूसरी JDU', RSS के गढ़ से खरगे का बड़ा हमला

Maharashtra Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार (9 नवंबर) को कहा कि आरएसएस और बीजेपी नहीं चाहती है कि बाबा बाबा साहब का संविधान इस देश में चले.

Maharashtra Assembly Election 2024:  महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नागपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आरएसएस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा है कि बीजेपी, आरएसएस नहीं चाहती है कि बाबा बाबा साहब का संविधान इस देश में चले.

RSS के गढ़ नागपुर से खरगे ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी ने दो टांग लगा लिए हैं. उनके पैर दोनों नकली हैं. एक TDP की और दूसरा टांग JDU का है. अगर आप वो दोनों टांग निकाल दो तो वह चल भी नहीं पाएंगे. अगर संविधान को कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार RSS और पीएम मोदी होंगे क्योंकि उनकी विचारधार यही कहती है.'

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा "नागपुर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की कर्मभूमि है. इसीलिए दीन-दलित लोग यहां पर आते हैं, बाबा साहेब को नमन करते हैं, महात्मा फूले जी को नमन करते हैं, छत्रपति शिवाजी महाराज को याद करते हैं. इन सभी को याद करने का एक ही उद्देश्य है कि इन नेताओं ने उनकी एक पहचान बनाई है. विचारधारा के लिए वे मशहूर हैं, उन्होंने समता और समानता की विचारधारा इस देश को दिया. इसका श्रेय अगर किसी को जाता है तो नागपुर के लोगों को जाता है.

नागपुर के लोगों ने अंबेडकर को दिया साहस 

खरगे ने कहा कि नागपुर के लोगों ने बाबा साहेब अंबेडकर को साहस दिया. कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक बहुत लोग 10-15 साल पहले बाबा साहेब के बारे में कुछ बात ही नहीं करते थे. संविधान से नफरत करते थे. वे कहते थे कि बाबा साहेब का संविधान हमारे लिए ठीक नहीं है, अगर बनाना भी चाहिए तो मनुस्मृति के हिसाब से बनाया जाना चाहिए. 

RSS के दफ्तरों में नहीं लगाया जाता बाबा साहेब की फोटो

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा "मोदी आते हैं नागपुर में, बाबा साहेब की तस्वीर उनकी सभाओं में लगती है. यही चीज आप 11 साल पहले क्यों नहीं किया. आपने बाबा साहेब की फोटो अपने ऑफिस में क्यों नहीं लगाया. क्या कभी आरएसएस के ऑफिस में लगा है नहीं, क्या कभी देश का झंडा आपके दफ्तरों में लहराता है नहीं. वे नहीं चाहते हैं कि बाबा साहेब का संविधान इस देश में चले"

ये भी पढ़ें: 27 साल में MLA, सबसे कम उम्र के CM, शरद पवार के सियासी करियर का ऐसा रहा है 'पावर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget