एक्सप्लोरर

Maharashtra Elections 2024: अजित पवार के मन में क्या? महाराष्ट्र चुनाव से पहले बोले- फूट मत डालो! बड़ी चूक भी कबूल ली

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के पहले एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का फिर दर्द छलका है. उन्होंने कहा कि परिवार में फूट डालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के पहले उप-मुख्यमंत्री अजित पवार (अपने गुट वाली एनसीपी के मुखिया) के बयान से सियासत गर्म हो गई है. महायुति सरकार में उनके ही लगातार विरोध कर रहे हैं, जिसके बाद उनका दर्द छलका है. उन्होंने कहा कि परिवार में फूट डालने की कोशिश मत करो. समाज इसको पसंद नहीं करेगा. समाज परिवारों में दरार देखना पसंद नहीं करता. 

अजित पवार ने परिवार वाले बयान से इतर पुरानी चूक भी कबूल ली. उनके हालिया बयानों का संदर्भ लोकसभा चुनाव 2024 में पत्नी सुनेत्रा और चचेरी बहन सुप्रिया सुले के बीच चुनावी मुकाबले की ओर था. इतना ही नहीं, महायुति में उनके साथ हो रहा व्यवहार भी उन्हें दुखी कर रहा है. महीने भर के अंदर अजित पवार का ये परिवार को लेकर भावुक करने वाला दूसरा बयान है. अजित पवार ने पत्नी सुनेत्रा को बारामती से चचेरी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ लड़ाया था, जिसमें वह हार गई थीं. उनका कहना था कि राजनीति का प्रवेश परिवार में न ही होना चाहिए.  

अजित पवार ने गलती की स्वीकार

परिवार को लेकर अजित पवार ने गलती ऐसे समय पर स्वीकार की, जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. विभाजन के बाद महायुति गठबंधन के साथ सरकार में शामिल होने के बाद एनसीपी का पहले लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन खराब रहा तो अब विधानसभा चुनाव को लेकर वह टेंशन में आ गए हैं. 

जन सम्मान रैली में थे अजित पवार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में शुक्रवार (छह सितंबर, 2024) को एनसीपी की जन सम्मान रैली को अजित पवार ने संबोधित करते हुए कहा कि उनकी ओर से राज्य मंत्री धर्मराव बाबा आत्राम की बेटी भाग्यश्री को शरद पवार की एनसीपी जॉइन करने से रोकने का प्रयास किया. संबोधन में अजित पवार ने पूछा कि पिता से ज्यादा एक बेटी को कोई प्यार नहीं कर सकता. वह बेटी के साथ रहे उसे जिला परिषद का अध्यक्ष बनाया, अब वह पिता के खिलाफ चुनाव में लड़ने को तैयार हैं. क्या ऐसा करना सही है? बल्कि उनको तो माता-पिता का साथ देना चाहिए, क्योंकि उनके पास ही क्षेत्र का विकास करने की क्षमता है. समाज परिवार में फूट डालने को स्वीकार नहीं करता. भाग्यश्री का उठाया कदम परिवार में फूट लाने के जैसा है. उन्हें इसका अनुभव है और वह गलती मानते हैं. 

यह भी पढ़ें- Aadhaar Card: NRC नंबर नहीं दिया तो अब नहीं बनेगा आधार कार्ड- इस BJP शासित राज्य के CM का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget