एक्सप्लोरर

अजित पवार बोले- बाल ठाकरे को गिरफ्तार करना एक 'भूल' थी, संजय राउत ने कहा- माफी मांगिए

अजित पवार ने कहा कि दिवंगत शिवसेना प्रमुख को गिरफ्तार करना एक 'भूल' थी. इस पर शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा, अगर आपके आंसू सच्चे हैं तो आपको उनकी गिरफ्तारी पर माफी मांगनी चाहिए.

मुंबई: शिवसेना के सांसद संजय राउत ने साल 2000 में बाल ठाकरे की गिरफ्तारी को लेकर एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार के बयान के बाद उनसे माफी की मांग की है. एक दिन पहले पवार ने कहा था कि दिवंगत शिवसेना प्रमुख को गिरफ्तार करना एक 'भूल' थी.

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य और संसद में पार्टी के मुख्य सचेतक राउत ने ट्विटर पर लिखा, ''आपको इस बात का एहसास करने में लंबा वक्त लगा कि बाला साहब ठाकरे को गिरफ्तार करना एक भूल थी. अगर आपके आंसू सच्चे हैं तो आपको उनकी गिरफ्तारी पर माफी मांगनी चाहिए.''

अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि उनके जैसे कुछ अन्य नेताओं के विरोध के बावजूद एनसीपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने साल 2000 में बाला साहब ठाकरे की गिरफ्तारी पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ''यह एक भूल थी.'' महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी की सरकार के दौरान शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में सांप्रदायिक घृणा की भावना को कथित तौर पर उकसाने के आरोप में ठाकरे को गिरफ्तार किया गया था. साल 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के विषय पर ठाकरे का कथित भड़काऊ लेख 'सामना' में प्रकाशित हुआ था, जिसके बाद मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे जिसमें 300 से अधिक लोग मारे गये थे.

हाल में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपने पिता की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र ''बदले और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित राजनीति'' की सराहना नहीं करता है. मुंबई में शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ''मेरे पिता को भ्रष्टाचार या किसी अन्य अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार नहीं किया गया था बल्कि उन्हें तो 1992-93 के दंगों के दौरान मुंबई और महाराष्ट्र में हिंदुओं की रक्षा के लिये गिरफ्तार किया गया था.''

यह भी पढ़ें-

हरियाणा: जेजेपी उम्मीदवार के नामांकन के दौरान हुआ डांस, EC की टीम ने चुनावी खर्चे में जोड़ा

महाराष्ट्र: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी-शाह समेत 40 बड़े नेताओं के नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget