एक्सप्लोरर

बीजेपी के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगे लोकसभा चुनाव- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने राज्य में लोकसभा की सभी 42 सीटों के लिए टीएमसी के उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए 10 मौजूदा सांसदों का नाम काट दिया. इस लिस्ट में 41 फीसदी उम्मीदवार महिलाएं हैं.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि यह लोकसभा चुनाव बीजेपी के लिए 'ताबूत में आखिरी कील' साबित होंगे. इससे नरेंद्र मोदी के डर के साम्राज्य का खात्मा होगा. तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने बीजेपी और प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि चुनावी लड़ाई एकजुट भारत और कुछ अलग-थलग पड़े लोगों के बीच होगी. प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों पर टीएमसी के प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद बनर्जी ने कहा, ''2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी के लिए ताबूत में आखिरी कील साबित होगा और नरेंद्र मोदी के डर के शासन से निजात दिलाएगा.''

ममता ने विभिन्न मुद्दों पर केंद्र पर हमला बोला ममता ने यह भी दावा किया कि उनके पास जानकारी है कि चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देने के लिए 'वीवीआईपी' लोग रुपयों को लाने ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड उड़ानों का इस्तेमाल कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल की नेता ने राफेल सौदे, किसान संकट, रोजगार के घटते मौकों समेत विभिन्न मुद्दों पर केंद्र पर हमला बोला.

राफेल सौदे पर सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन करते हुए बनर्जी ने कहा, ''राहुल गांधी राफेल घोटाले के बारे में जो कह रहे हैं उससे मैं पूरी तरह से सहमत हूं.''

बीजेपी चुनाव आयोग पर दबाव बना रही है- ममता मुख्यमंत्री ने मोदी से पूछा कि वह आरबीआई बोर्ड की आपत्ति के बाद भी नोटबंदी पर आगे क्यों बढ़े? बनर्जी ने कहा कि बीजेपी विरोधी पार्टियों की गठबंधन सरकार नौकरियों के ज्यादा अवसर सृजित करेगी, जम्मू-कश्मीर में शांति और स्थिरता लगाएगी और डर के माहौल से छुटकारा दिलाएगी.'' टीएमसी की प्रमुख नेता ने बीजेपी पर चुनाव आयोग पर दबाव बनाने का आरोप लगाया और कहा कि इसीलिए चुनाव कार्यक्रम को बहुत ज्यादा लंबा खींचा गया है ताकि प्रधानमंत्री समूचे देश में व्यापक अभियान शुरू कर सकें.

अपने दावे के समर्थन में बनर्जी ने कहा कि मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में मतदान अंतिम चरण यानी 19 मई को होना है. उन्होंने कहा, ''बीजेपी चुनाव आयोग को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है जैसे संवैधानिक निकाय सिर्फ उनका है. चुनाव आयोग हर पार्टी का है. उन्हें (चुनाव आयोग) विभिन्न सिनेमा हॉल में दिखाए जा रहे नरेंद्र मोदी के विज्ञापनों के संबंध में कार्रवाई करनी चाहिए.''

पश्चिम बंगाल: सभी सीटों पर ममता ने जारी की टीएमसी की लिस्ट, 41 फीसदी महिलाओं को दिया टिकट

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget