एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Result 2024: राजीव शुक्ला ने किया दावा- 100 सीटों वाली कांग्रेस बनाएगी सरकार

Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने रुझानों को लेकर दावा किया है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी.

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मंगलवार (4 जून) सुबह से वोटों की गिनती जारी है. रुझानों को देखकर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बड़ा दावा कर दिया है. उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है. रुझानों में विपक्षी गठबंधन INDIA दो सौ से ज्यादा सीटों पर लीड कर रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अगुआई वाला एनडीए गठबंधन 297 सीटों पर आगे चल रहा है. रुझानों में कई बार INDIA और एनडीए के बीच सीटों का अंतर बहुत कम हो गया, लेकिन अब काफी देर से एनडीए ही आगे चल रहा है. हालांकि, रुझान हर मिनट पर बदल रहे हैं और एक दो बार एनडीए 300 के पार भी चला गया था. 

मौजूदा रुझानों के अनुसार एनडीए 297 और INDIA 229 सीटों पर आगे चल रहा है. कांग्रेस और INDIA गठबंधन को बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बढ़त मिली है. जहां 2019 के चुनाव में बीजेपी ने यूपी की 80 में से 62 सीटें जीती थीं. वहीं, इस बार पार्टी सिर्फ 36 सीटों पर ही आगे चल रही है, जबकि INDIA गठबंधन के उम्मीदवार 43 सीटों पर लीड कर रहे हैं. रुझान अगर इसी तरह रहे तो बीजेपी को यूपी में आधी सीटों का नुकसान हो सकता है.

हरियाणा में बीजेपी ने पिछली बार 10 की 10 सीटें जीती थीं, जबकि इस बार सिर्फ 5 सीटों पर ही आगे चल रही है. इसी तरह राजस्थान में पार्टी ने 2019 में क्लीन स्वीप किया था, लेकिन इस बार रुझानों में स्थिति पलटी हुई नजर आ रही है. राहुल गांधी इस बार वायनाड और रायबरेली से चुनावी मैदान में थे और दोनों ही सीटों पर वह बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी सीट से बड़े अंतर से पीछे चल रही हैं. यहां कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा जीतते दिख रहे हैं.

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने भी रुझानों पर खुशी जताई है. उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि ऐसा परिणाम आएगा. उन्होंने कहा कि उनकी सिर्फ कांग्रेस से बात हुई है. शरद पवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम विधानसभा चुनाव के लिए प्रेरणादाई होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर को लेकर जो माहौल बनाया गया उसका जवाब जनता ने दे दिया है.

यह भी पढ़ें:-
असम में मुसलमानों के मसीहा बदरुद्दीन अजमल की करारी हार, कांग्रेस ने 6.4 लाख वोटों से दी मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget