एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: क्या मोदी के खिलाफ वाकई देश में गुस्सा है? जानें सियासी 'चाणक्य' PK की क्या है भविष्यवाणी

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पांच चरणों के लिए वोटिंग संपन्न हो गई है. अगले दो चरणों की वोटिंग से पहले राजनीति विश्लेषक प्रशांत किशोर ने बीजेपी को लेकर बड़ा दावा किया है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग से पहले राजनीति विश्लेषक प्रशांत किशोर ने एनडीटीवी को इंटरव्यू दिया. जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाकई देश में गुस्सा है? इस पर प्रशांत किशोर ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है सरकार के प्रति उसके मुखिया के प्रति लोगों में गुस्सा है तो एक संभावना बनती है कि कोई विकल्प हो या न हो. लेकिन ये कह सकते हैं कि हमें तो आपको हटाना है.

प्रशांत किशोर ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अभी तक जो हम लोगों ने कमेंट्री सुनी है. जिसमें पक्ष और विपक्ष दोनों ही शामिल हैं. किसी ने इस तरह की बात नहीं बताई है कि लोगों में पीएम मोदी के खिलाफ बहुत गुस्सा है. इसलिए इनको हटाना है. लोगों में निराशा हो सकती है थोड़ी बहुत नाराजगी भी हो सकती है. इसके साथ ही जो भी लोगों की मोदी सरकार से आशा और अपेक्षा रही है. संभव है कि किसी की पूरी हुई किसी की नहीं हुई, लेकिन मोदी से नाराजगी की बात अभी तक नहीं सुनी है.

मोदी सरकार के खिलाफ लोगों में ज्यादा गुस्सा नहीं

प्रशांत किशोर ने कहा कि दूसरी रीजन ये है जिससे आप चुनाव हार सकते हैं. फिलहाल, लोगों में अभी तक ये बात नहीं सुनी गई कि राहुल गांधी आएंगे तो इससे देश सुधर सकता है. हालांकि, उनके कुछ समर्थक जरूर इस बात को कहते हैं, लेकिन व्यापक स्तर पर लोगों में ऐसी बात नहीं देखी गई है. हालांकि, मुझे नहीं लगता है कि आमूल-चूल परिवर्तन या फिर कोई बहुत बड़ा परिणामों में परिवर्तन की बात कर रहे हैं, वो दिखेगा.

प्रशांत किशोर ने बता दिया BJP को मिल रही हैं कितनी सीटें

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर बात की जाए तो साल 2019 के नतीजों की तो बीजेपी को 303 में से सिर्फ 250 सीटें नॉर्थ और वेस्ट से मिली हैं. जो कि बीजेपी की 2014 से एनडीए की पार्टियों का गढ़ रहा है. वहां पर करीब-करीब 90 % सीटें बीजेपी या उसके साथी दल जीतकर आए हैं.

क्या बीजेपी को 50 सीटों पर हार मिलेगी?

इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा कि भारत को आप अगर, ईस्ट और साउथ के एरिया में देखें. इसमें बिहार, बंगाल, असम, उड़ीसा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और केरल में ये जो 225 के आस पास सीटें है. इन इलाकों में पिछले 10 सालों में बीजेपी का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है. इन 225 सीटें में बीजेपी के पास आज की तारीख में 50 से कम सीटें हैं. उन्होंने कहा कि इस बार ईस्ट और साउथ में बीजेपी के वोट शेयर में इजाफा हो सकता है. उन्होंने कहा कि ईस्ट और साउथ में बीजेपी को 15-20 सीटों का फायदा हो सकता है.

वेस्ट और नार्थ में BJP को कोई खास नुकसान नहीं दिख रहा

प्रशांत किशोर ने कहा कि ऐसे में अगर बीजेपी को हराना है और आप उसका आकलन करना चाहते हैं तो आपको ये देखना है कि क्या वेस्ट और नार्थ में जो 250 सीटें बीजेपी की आई है. उनमें कोई एरियल डैमेज हो रहा है कि नही. मेरा अनुमान है कि बीजेपी को नार्थ और वेस्ट में कोई खास नुकसान होता नहीं दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल केस में सुधांशू त्रिवेदी का CM केजरीवाल से सवाल- अपॉइंटमेंट नहीं था तो लिस्ट जारी कर दीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget