एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: इन राज्यों में बीजेपी को हो रहा बड़ा नुकसान, क्या फिर भी बन पाएगी सरकार? देखिए क्या कहते हैं आंकड़े

बीजेपी को कुछ प्रमुख राज्यों में बड़ा नुकसान होने की संभावना सर्वे में जताई गई है. ये राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र हैं. अब सवाल यह है कि क्या इसके बावजूद बीजेपी की सत्ता में वापसी हो पाएग!

Lok Sabha Elections: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश की दो प्रमुख पार्टियों ने कड़ी तैयारी की है. एक ओर जहां कांग्रेस ने बीजेपी का विजय रथ रोकने के लिए इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) ब्लॉक तैयार किया है. सत्तासीन बीजेपी ने विजयी हैट्रिक लगाने के लिए अन्य छोटे दलों को शामिल करके नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) का कुनबा बढ़ाकर 39 दलों का कर लिया है.

इसके बाद भी बीजेपी को कुछ प्रमुख राज्यों में बड़ा नुकसान होने की संभावना विभिन्न सर्वे में जताई गई है. ये राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र हैं. अब सवाल यह है कि क्या इसके बावजूद बीजेपी की सत्ता में वापसी हो पाएगी. आइये डालते हैं सर्वे के संभावित आंकड़ों पर एक नजर.

बिहार में बीजेपी को हो रहा सर्वाधिक नुकसान

बिहार की बात करें तो सर्वे में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए एलायंस को कुल 16-22 सीटें अगले आम चुनाव में मिलने की संभावना है. पिछले दो चुनाव को देखते हुए यह सबसे दयनीय प्रदर्शन है. 2019 के चुनाव में बीजेपी को अकेले बिहार में 17 सीटें मिलीं थीं. जबकि सुशासन बाबू नीतीश कुमार की पार्टी जेडयू की 16 और रामविलास पासवान की लोकजन शक्ति की 6 सीटें मिलाकर एनडीए ने 40 में से कुल 39 सीटें मिलीं थीं. इस बार नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव की आरजेडी के साथ इंडिया एलायंस में चले गए हैं. बीजेपी को इस बार 10-12 सीटें मिलने का अनुमान है.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी का प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को 2019 में जितना अधिक फायदा हुआ था. उसकी अपेक्षा 2024 में उसे न फायदा और न ही नुकसान होते दिख रहा है. टाइम्स नाऊ-ईजीटी और इंडिया टीवी-सीएऩएक्स के सर्वे के आंकड़ों पर भरोसा करें तो बीजेपी को इस बार भी 16-18 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है.

बीजेपी को इस लिहाज से नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने वहां 32-35 सीटें जीतने की तैयारी की है. बीजेपी ने 2019 में 18 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था. मगर इसके बाद विधानसभा चुनाव और फिर पंचायत चुनाव में बीजेपी को न केवल सीटों का भारी नुकसान हुआ था. बल्कि उनका वोट परसेंट भी अप्रत्याशित रूप से डाउन हो गया था.

क्या कहता है उलझा हुआ महाराष्ट्र का चुनावी गणित

पार्टियों के हिसाब से देखें तो उत्तर प्रदेश के बाद देश के दूसरे सबसे राज्य महाराष्ट्र के चुनावी समीकरण काफी उलझे हुए हैं. अभी तक महाराष्ट्र के क्षत्रप शरद पवार ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं. उनके भतीजे अजित पवार बीजेपी के साथ राज्य सरकार में शामिल हैं. लोकसभा चुनाव के पहले क्या स्थित बनेगी यह भी देखना होगा. बहरहाल पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में 23 सीटें अकेले जीतने वाली बीजेपी को इस बार मात्र 15 सीटें मिलने का अनुमान है. इस लिहाज से बीजेपी को 8 सीटों का सीधे नुकसान होता दिख रहा है.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: ये तीन दल पलट सकते हैं लोकसभा चुनाव के परिणाम, आपको चौंका सकता है आंकड़ों का गणित, जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें US-ईरान शांति समझौते पर क्या हुई बात?
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, US-ईरान पीस डील पर क्या हुई बात?
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
बांग्लादेश में राम के अपमान भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
बांग्लादेश में राम के अपमान भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी! जानें क्या है अपडेट
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी!

वीडियोज

Lucknow Fire | Bharat Ki Baat : 19 दिन..2 अग्निकांड..38 लोगों की मौत | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: 'चढ़ावा चोरों' पर कार्रवाई कब? | SIT Report | Champat Rai | UP
Lucknow Fire | Janhit with Chitra Tripathi: 15 जिंदगियों का हिसाब कौन देगा? | CM Yogi | UP News
Ram Mandir Daan Chori | Seedha Sawal: चंदा चोरी से भक्तों में खौफ..SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! | UP
ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें US-ईरान शांति समझौते पर क्या हुई बात?
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, US-ईरान पीस डील पर क्या हुई बात?
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
बांग्लादेश में राम के अपमान भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
बांग्लादेश में राम के अपमान भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी! जानें क्या है अपडेट
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी!
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget