एक्सप्लोरर

ये तीन दल पलट सकते हैं लोकसभा चुनाव के परिणाम, आपको चौंका सकता है आंकड़ों का गणित, जानिए कैसे

Lok Sabha Election 2024: तीन दलों के पास तीन प्रदेशों में कुल 54 लोकसभा सीटें हैं. इसलिए अगर यह दल किसी गठबंधन का आगामी 2024 के चुनाव में हाथ थामते हैं तो परिणाम काफी हद तक पलट सकते हैं.

Lok Sabha Election: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सत्तासीन नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) को जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रहा है तो वहीं  इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) इसे रोकने के प्रयास. बावजूद इसके हाल ही में आये कुछ सर्वे के नतीजे इस बात की भविष्यवाणी कर रहे हैं कि एनडीए तीसरी बार सत्ता के सिंहासन पर बैठने वाली है. हालांकि यह तो अगले साल ही पता चलेगा कि कौन सत्ता के शिखर पर पहुंचेगा.

वहीं इन सब अगर-मगर के बीच भी एक और बात ध्यान देने योग्य है. वह यह कि दक्षिण किले के दो प्रमुख दलों ने अभी तक किसी भी गठबंधन का हाथ नहीं थामा है. इन दो दलों के अलावा पूर्व में भी एक दल ऐसा है, जो पिछले लोकसभा चुनाव में किसी गठबंधन में नहीं था और इस बार भी अभी तक किसी गठबंधन में शामिल नहीं है. बीजू जनता दल (बीजेडी) ने पिछली बार अकेले दम चुनाव लगा था. आंध्रप्रदेश में जगनमोहन की वाईएसआरसीपी, तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव की बीआरएस (पूर्व में टीआरएस) और ओडिशा में बीजू पटनायक की बीजेडी ऐसी तीन पार्टियां  हैं, जो आगामी लोकसभा चुनाव परिणाम को पलट सकतीं हैं. इन तीनों दलों के पास इस समय कुल 43 सीटें हैं.  

कौन हैं ये दल और कितना है इनका प्रभाव
आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी और तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस और ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) ऐसी पार्टियां हैं, जो पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं थीं. यह दल इस बार अभी तक न तो इंडिया एलायंस और न ही एनडीए एलायंस का हिस्सा बने हैं. इन दलों का अपने राज्य में कितना असर है वह उनकी सीटों के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है.

वाईएसआरसीपी के पास 22, बीजेडी के पास 12 और बीआरएस के पास हैं 9 सीटें
पिछले चुनाव आम चुनाव में इन पार्टियों ने बीजेपी और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों को अपने राज्य में काफी पीछे छोड़ दिया था. 2019 लोकसभा चुनाव में आंध्रप्रदेश में वाईएसआरसीपी ने 22  सीटों पर जीत हासिल की थी. इसी तरह तेलंगाना में बीआरएस (पूर्व में टीआरएस) ने 17 में से 9 सीटों पर कब्जा करके बीजेपी और कांग्रेस को क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर धकेल दिया था. वहीं ओडिशा में बीजेडी ने 12 सीटें लेकर बीजेपी (8 सीट) को दूसरे नंबर पर धकेल दिया था. 

किसी गठबंधन में शामिल होने से पड़ेगा ये असर 
टाइम्स नाऊ-ईजीटी, सी-वोटर, और इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने सर्वे के जो नतीजे जारी किए हैं, अगर वह सही बैठते हैं तो सभी ने लगभग एक जैसे परिणाम दिखाए हैं. इन सर्वे के अनुसार एृनडीए एलायंस को 290 से लेकर 318 सीटों तक मिलते दिखाईं दे रहीं हैं. वहीं इंडिया एलायंस को 170 से लेकर 190 तक सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. अब अगर उपरोक्त तीनों दल किसी गठबंधन का हिस्सा बनते हैं तो सीधे करीब 43-45 सीटों का लाभ उसे मिलेगा. अगर यह इंडिया एलायंस की तरफ झुकते हैं तो चुनाव नतीजे काफी चौंकाने वाले आयेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget