एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Date Highlights: 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून नतीजे

Lok Sabha Election 2024 Date Highlights: पीएम मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिशें करेगी, जबकि विपक्षी गठजोड़ इंडिया उनका विजय रथ रोकने को पूरा दमखम झोंकेगा.

Key Events
Lok Sabha Elections 2024 Date Live Updates India General Elections Schedule Odisha Arunachal Andhra Assembly Polls Counting Result Lok Sabha Election 2024 Date Highlights: 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून नतीजे
Lok Sabha Election Date: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस को ध्यान से सुनते लोग.
Source : PTI

Background

Lok Sabha Election Date Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों मे होगा. चुनाव आयोग (ईसी) ने यह ऐलान शनिवार (16 मार्च, 2024) को किया. ईसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आम चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होगा, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए सात मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए एक जून को वोट डाले जाएंगे. आगे नतीजों की घोषणा चार जून, 2024 को होगी.

दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों (ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू) के साथ जॉइंट पीसी में बताया कि मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में चुनाव कराना बड़ी चुनौती है लेकिन आयोग ने दो साल में इसे लेकर बड़ी तैयारी की है. ईसी ने देश के सभी जिलों के डीएम और एसएसपी या एसपी से बात की है और तमाम स्तरों पर व्यापक तैयारी की है.

पीसी के दौरान सीईसी बोले- इस बार 97 करोड़ के लगभग (96.8 करोड़) पंजीकृत मतदाता हैं, जबकि देश में 10.5 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चुनाव के लिए 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम और चार लाख वाहन की व्यवस्था है. लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और चुनाव में हिंसा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. चुनाव में धन बल और बाहुबल के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं. हमें पूरा विश्वास है कि सबकी भागीदारी से चुनाव आयोग यादगार, निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने में कामयाब होगा.

22:56 PM (IST)  •  16 Mar 2024

Lok Sabha Election 2024 Date LIVE: चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एस जयशंकर की बयान

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक्स पर कहा, ''भारत के चुनाव आयोग की ओर से आम चुनावों की घोषणा से दुनिया के सबसे बड़े और भव्य लोकतांत्रिक उत्सव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ भाग लें."

21:51 PM (IST)  •  16 Mar 2024

Lok Sabha Election 2024 Date LIVE: हम सभी 25 सीटें जीतेंगे- राजस्थान सीएम

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, भाजपा एक ऐसी पार्टी है कि जिसका कार्यकर्ता साल के 365 दिन काम करने वाला है. हम पूरी तरह से तैयार हैं और हमें विश्वास है कि हमारा विकास का विजन, गरीब कल्याण की योजनाएं और हमारे कार्यकर्ताओं का समर्पन है. जो हमेशा काम करते हैं वे चुनाव के लिए तत्पर रहते हैं। हम 2014 और 2019 में 25 सीट जीते हैं. अबकी बार भी हम 25 सीट जीतेंगे लेकिन अबकी बार अंतर बड़ा होगा. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget