एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: गौतम बुद्ध नगर में BJP और बसपा-सपा गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला, कांग्रेस दे सकती है टक्कर

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में 22 लाख से अधिक मतदाता हैं. 2014 के बाद से तीन लाख 11 हजार लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़े हैं.यह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पूरे नोएडा, दादरी, जेवर, खुर्जा, सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र तक फैला हुआ है. खुर्जा और सिकंदराबाद प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आता है.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश शर्मा अपने काम काज के दम पर चुनाव मैदान में हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस सीट को फतह करने के लिए युवा अरविंद कुमार सिंह को मैदान में उतारा है और इन दोनों को टक्कर देने के लिए सपा बसपा गठबंधन ने सतवीर नागर को प्रत्याशी बनाया है.

लोकसभा चुनाव 2019:क्या मायावती के बाद नंबर टू बन गए हैं भतीजे आकाश? चुनावी मंच पर दिखे साथ

यह जिला ऊंचे ऊंचे अपार्टमेंट, एक्सप्रेसवे, आलीशान कॉर्पोरेट कार्यालयों और नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में मेट्रो रेल के लिए जाना जाता है, जबकि किसानों की भूमि अधिग्रहण, निजी स्कूलों में उच्च शुल्क, बेरोजगारी, फ्लैट खरीदारों और सड़क यातायात से संबंधित मुद्दे इस लोकसभा क्षेत्र में है जिसकी एक बड़ी आबादी ग्रामीण क्षेत्र में है जो 1186 गांवों में फैला है.

यह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पूरे नोएडा, दादरी, जेवर, खुर्जा, सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र तक फैला हुआ है. खुर्जा और सिकंदराबाद प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आता है.

यूपी: रामपुर में 'मानव' से 'दानव' तक पहुंची लड़ाई, आजम खान ने किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी नेता यहां चुनाव प्रचार करने के लिए रैलियों को संबोधित कर चुके हैं जिनके भाषणों में 'आतंकवाद', 'पाकिस्तान' और 'मोदी फैक्टर' मुख्य बिंदू थे.

महेश शर्मा ने कहा, ''मैं इस क्षेत्र में 2014 से 50 हजार करोड़ रुपये की परियोजना लेकर आया हूं. इनमें जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो रेल संपर्क, खुर्जा में बिजली संयंत्र शामिल हैं, और अभी बहुत कुछ करना बाकी है.''

शर्मा के लिए सबसे बड़ा संभावित खतरा बसपा के सतबीर नागर हैं क्योंकि वह सपा-बसपा और राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त उम्मीदवार हैं. इस बार उन्हें आम आदमी पार्टी का भी समर्थन मिल रहा है.

लोकसभा चुनाव 2019: कानपुर-बुंदेलखंड में चार रैलियां कर गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाएंगी मायावती, पढ़ाएंगी आपसी भाई चारे का पाठ

कांग्रेस के अरविंद सिंह मुकाबले में हैं लेकिन उन पर बाहरी होने का ठप्पा लगा है क्योंकि उनके पिता अलीगढ़ के बीजेपी नेता हैं. उन्होंने बताया कि वह जिन क्षेत्रों पर फोकस करेंगे उनमें नौकरी का सृजन, कृषकों में असंतोष, महिला सुरक्षा, निजी स्कूलों की फीस पर रोक शामिल है.

इस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 22 लाख से अधिक मतदाता हैं. 2014 के बाद से तीन लाख 11 हजार लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़े हैं. जिला प्रशासन का कहना है कि इनमें से अधिकत फ्लैट खरीदार और श्रमिक हैं.

लोकसभा चुनाव 2019: क्या कहता है फूलपुर लोकसभा सीट का इतिहास, कैसे हैं मौजूदा हालात और चुनौतियां?

पिछले लोकसभा चुनाव में शर्मा ने कुल मतदान का 50 फीसदी मत हासिल किया था और उन्होंने सपा के नरेंद्र भाटी को दो लाख 80 हजार मतों से हराया था.बीएसपी को जहां एक लाख 98 हजार मत मिले थे वहीं कांग्रेस को केवल 12 हजार से कुछ अधिक मतों से संतोष करना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget