एक्सप्लोरर

हरियाणा में BJP समर्थक भाई ने कांग्रेस को वोट देने पर चचेरे भाई को सरेआम मारी गोली

बताया जा रहा है कि झगड़ा चुनाव वाले दिन ही हुआ था. पीड़ित राजा से धर्मेंद्र बीजेपी के पक्ष में वोट करने की बात कह रहा था, लेकिन जब राजा ने उसकी बात नहीं मानी तो धर्मेंद्र ने गोली मार दी.

झज्जर: दिल्ली से सटे हरियाणा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. प्रदेश के झज्जर जिले में बीजेपी समर्थक भाई ने कांग्रेस को वोट देने पर चचेरे भाई को सरेआम गोली मार दी. इस सनसनीखेज वारदात में राजा नाम के युवक और उसकी मां भी घायल हो गईं. आरोपी का नाम ध्रमेंद्र बताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है.

रोहतक पीजीआई में चल रहा है युवक का इलाज

गोली से घायल युवक इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती है. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है. वहीं युवक की मां को वारदात वाले दिन ही इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. जानकारी के मुताबिक, झज्जर के गांव सिलाना में वोटिंग वाले दिन कांग्रेस और बीजेपी के पक्ष में वोटिंग कराने को लेकर दोनों पार्टियों के समर्थकों में रस्साकशी का दौर चला था.

आरोपी पीड़ित से बीजेपी को वोट देने को कह रहा था

बताया जा रहा है कि झगड़ा चुनाव वाले दिन ही हुआ था. पीड़ित राजा से धर्मेंद्र बीजेपी के पक्ष में वोट करने की बात कह रहा था, लेकिन जब राजा ने उसकी बात नहीं मानी तो धर्मेंद्र ने सोमवार को सुबह उसके घर आकर गोली चला दी, जिसमें राजा गंभीर रूप से घायल हो गया. इसी दौरान पीड़ित राजा की मां छर्रे लगने से घायल हो गईं.

आरोपी ने अवैध हथियार से चलाई थी गोली

झज्जर के एसएचओ रमेश कुमार ने बताया है कि गोली चलने की घटना की सूचना मिली थी.  सूचना के बाद जबतक हम वहां पहुंचे, तबतक आरोपी धर्मेंद्र वहां से फरार हो गया था. राजा को जो गोली लगी है, वह अवैध हथियार से चलाई गई है. इस मामले में राजा की शिकायत पर आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

कोलकाता रोड शो में बवाल के बाद बोले अमित शाह- 'ममता की TMC ने की हिंसा, मुझपर दर्ज की गई FIR'

‘नीच’ वाले बयान पर सवाल पूछा तो अय्यर ने मीडियाकर्मी को धक्का दिया, मोदी बोले- मेरे लिए उपहार हैं गालियां

मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका गांधी का रोड शो आज, विश्वनाथ मंदिर में पूजा भी करेंगी चंडीगढ़: पीएम मोदी की रैली के पास ‘मोदी पकौड़ा’ बेच रहे थे छात्र, हिरासत में लेने के बाद छोड़ा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget