एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election UP BJP: ब्रजभूषण शरण सिंह की जगह बेटा करण क्‍यों बना बीजेपी की पसंद, आसान भाषा में समझें कहानी 

Lok Sabha Election UP BJP: करण भूषण सिंह कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्‍मीदवार हैं. कैसरगंज वह सीट है, जिस पर काफी लंबे समय से सस्‍पेंस जारी था.

Lok Sabha Election UP BJP: करण भूषण सिंह कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्‍मीदवार हैं. कैसरगंज वह सीट है जिस पर काफी लंबे समय से सस्‍पेंस जारी था. सूत्रों की मानें तो पार्टी करण को टिकट देने से हिचकिचा रही थी. ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी हिचकिचाहट के बाद आखिर पार्टी ने अपना फैसला क्‍यों बदला? क्‍यों उसने ब्रजभूषण की जगह उनके बेटे को टिकट देने का फैसला कर लिया.

इसका जवाब है बीजेपी की वह रणनीति जिसके तहत उसने सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए गणित लगाए हैं. बताया जा रहा है कि इसी वजह से बीजेपी ने इस सीट पर किसे उम्‍मीदवार बनाया जाए, इस फैसले को लेने में इतनी देर लगाई. 

ब्रजभूषण का प्रभाव 
पहले दो चरणों के बाद पार्टी इंतजार कर रही थी. ऐसा कहा जा रहा है कि कैसरगंज के अलावा उसके आसपास के क्षेत्रों पर भी ब्रजभूषण का काफी प्रभाव है कई रिपोर्ट्स पर अगर यकीन करें तो ब्रजभूषण सिंह बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्‍ती, बहराइच, बाराबंकी और फैजाबाद तक अपना दबदबा रखते हैं.  उनकी तरफ से पार्टी पर भी टिकट का दबाव बनाया जा रहा था. ब्रजभूषण सिंह लगातार तीन बार कैसरगंज से लोकसभा का चुनाव जीतते आ रहे थे.

रिस्‍क लेने से बचती बीजेपी!  
उन्‍होंने साल 2009 में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा था. वहीं साल 2014 और 2019 में वह बीजेपी से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. हालांकि लोगों का  कहना है कि टिकट बेटे को मिले या पिता को एक ही बात है. विशेषज्ञों की मानें तो बीजेपी इस समय कोई रिस्‍क नहीं लेना चाहती है और इस वजह से ही उसने ब्रजभूषण के बेटे करण को टिकट देने का फैसला लिया है. सूत्रों के मुताबिक करण भूषण शरण सिंह आज (3 मई) को सुबह 11:00 बजे कैसरगंज लोकसभा सीट को लेकर नामांकन करेंगे. 

कौन हैं करण भूषण सिंह 
बृजभूषण सिंह दो बेटे प्रतीक भूषण सिंह और करण भूषण सिंह के पिता हैं. जहां प्रतीक गोंडा सदर सीट से दो बार के विधायक हैं तो वहीं करण इन चुनावों के साथ राजनीति में पारी की शुरुआत करेंगे. करण उत्तर प्रदेश भारतीय कुश्ती संघ की अध्यक्ष हैं. वह साल 2018 में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के वरिष्‍ठ उपाध्यक्ष चुने गए थे. 13 दिसंबर 1990 को जन्‍में करण डबल ट्रैप शूटिंग के नेशनल खिलाड़ी रह चुके हैं. साथ ही उनके पास ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री भी है. 

ये भी पढ़ें:Governor CV Ananda Bose: 'मेरा यौन उत्पीड़न किया', बंगाल के राज्यपाल के खिलाफ थाने पहुंची महिला, गवर्नर बोले - डरूंगा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE
Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget