एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2019: प्रचार के दौरान जलेबी बनाने लगे कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह

कुशीनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व गृहराज्य मंत्री आरपीएन सिंह को पांचवी बार अपना प्रत्याशी बनाया है.

नई दिल्ली: देश मे लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार में लगे हैं. कोई गेहूं की फसल काटने खेत मे मजदूरों के साथ जा रहा है तो कोई लकड़ी की पोटली उठा रहा है. उसी चुनाव प्रचार के दौरान कुशीनगर में एक ऐसी तस्वीर सामने आई जब कांग्रेस प्रत्याशी जलेबी बनाने वाले दुकानदार के हाथ से जलेबी वाले मैदा की पोटली लेकर खुद जलेबी बनाने लगे.

चुनाव प्रचार का यह अनोखा अंदाज देखकर मेले में आए लोगों की आंखे खुली रह गईं. कांग्रेस प्रत्याशी का अनोखा अंदाज सबको रिझाने लगा. कुशीनगर लोकसभा सीट पर चुनाव अंतिम चरण में 19 मई को होना है.

कुशीनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व गृहराज्य मंत्री आरपीएन सिंह को पांचवी बार अपना प्रत्याशी बनाया है. हालांकि आरपीएन सिंह सिर्फ एक बार ही सांसद चुने गए थे. आरपीएन सिंह को कुशीनगर की जनता "राजा साहब" के नाम से पुकारती है.

Lok Sabha Election 2019: प्रचार के दौरान जलेबी बनाने लगे कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह

आज रामनवमी का त्यौहार है और लगभग सभी दुर्गा मंदिरों पर मेला लगा हुआ है. आरपीएन सिंह मेले के बहाने प्रचार में निकल गए और हाटा विधानसभा के बेदुपार गांव के काली मंदिर पर पहुंचे. लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया. वहां पहुंच कर पहले उन्होंने मंदिर में दर्शन किए. उसके बाद लोगों से मिलने का कार्यक्रम शुरू हुआ.

इसी दौरान जब वह मिठाई लाल की जलेबी की दुकान पर पहुंचे तो वे पहले वह मिठाई लाल से जलेबी बनाने की तरकीब पूछने लगे. उसके बाद से वह उसके हाथ से जलेबी के मैदा वाली पोटली ले ली और जलेबी बनाने लगे. इसके बाद आरपीएन सिंह खुद खुद के बनाए जलेबी को खाए भी.

Lok Sabha Election 2019: प्रचार के दौरान जलेबी बनाने लगे कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह

दुकानदार मिठाई लाल का कहना था कि मैं तो धन्य हो गया आज खुद राजा साहब जलेबी बनाए हैं. हम तो उनके साथ हैं. क्या यह चुनावी प्रचार है के सवाल पर मिठाई लाल कहते हैं कि चुनावी प्रचार ही सही वह आए तो. मेरे हाथ से पोटली लेकर जलेबी तो बनाए.

आरपीएन सिंह ने जलेबी बनाने को लेकर कहा कि मिठाई लाल को दुकान पर जलेबी बनाता देख मैने सोचा हूं कि जब वह कर सकता है तो हम क्यों नही. इसी को देखकर मैंने भी थोड़ा जलेबी बना लिया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी

Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'

'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी

जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ

इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Embed widget