एक्सप्लोरर

पार्थ दास के Exit Poll में INDIA को बंपर फायदा, NDA का बुरा हाल

Exit Poll Result 2024:Chanakya.Com के प्रमुख पार्थ दास के एग्जिट पोल के अनुसार, कई राज्यों में बीजेपी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं, कांग्रेस कर्नाटक, राजस्थान में अच्छा करती हुई नजर आ रही है.

Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव में सातवें चरण में मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं. इसमें NDA को पूरे देश में बढ़त मिलती हुई दिख रही है. एग्जिट पोल के नतीजों की मानें तो पीएम मोदी अपने तीसरे कायर्काल की तरफ बढ़ रहे हैं. 

इसी कड़ी में Chanakya.Com के प्रमुख पार्थ दास ने भी एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं. उनके एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र और राजस्थान में NDA को बड़ा नुकसान होने जा रहा है.इन राज्यों में कांग्रेस अच्छा करती हुई नज़र आ रही है. कर्नाटक में बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है.  

यहां जानें क्या कहता है एग्जिट पोल 

Chanakya.com के प्रमुख पार्थ दास ने अपने एग्जिट पोल में बताया है कि महाराष्ट्र में NDA गठबंधन को 16 से 18 सीट मिल सकती है जबकि इंडिया गठबंधन को 29 से 32 सीट मिल सकती हैं. वहीं, अन्य को 1 से 2 सीट मिल सकती हैं. अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो इंडिया गठबंधन को 49%और NDA को 45% वोट मिल रहे है.  जबकि अन्य का वोट प्रतिशत 6 है. 

इस एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में NDA गठबंधन को 8 से 11 सीट मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस 17 से 20 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. इसी तरह से तेलंगाना में NDA गठबंधन को 5 से 7 सीट मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस 9 से 11 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. एक सीट से AIMIM को भी जीत मिल सकती है. 

वहीं, अगर राजस्थान की बात करें तो Chanakya.कॉम के एग्जिट पोल के अनुसार,  NDA गठबंधन को 15 से 18 सीट मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस 7 से 10 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. अगर राजस्थान में वोट प्रतिशत की बात करें तो NDA को 50 से 52 प्रतिशत के बीच वोट मिल सकते हैं. जबकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत 45 से 46 प्रतिशत के बीच रह सकता है. वहीं, अन्य को 4 से 5 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy Case: अरविंद केजरीवाल कल करेंगे सरेंडर, कोर्ट से लगा बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget