एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: क्या बीजेपी में शामिल होकर सपा के लिए नारद राय ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं, जानिए कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं

अखिलेश यादव से कई बातों को लेकर नाराज चल रहे नारद राय ने आखिरकार सपा को अलविदा कह दिया. बताया जा रहा है कि अमित शाह से मुलाकात के बाद उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार के लिए काम करना शुरू कर दिया है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में भी इसी चरण में मतदान होना है.एक जून को होने वाले मतदान से पहले पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी को बलिया में एक तगड़ा झटका लगा है. सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के करीबी और पूर्व मंत्री नारद राय (Narad Rai) ने सपा का दामन छोड़ दिया है.

यूपी तक की मानें तो 30 मई को नारद राय बलिया में गृहमंत्री अमित शाह की सभा में बीजेपी का दामन थामने वाले हैं. नारद राय ने कहा कि जिस तरह अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को धोखा दिया. उसी तरह अखिलेश ने उन्हें भी नहीं पूछा और यहां तक कि जब अखिलेश बलिया आए तो उन्होंने उनका नाम तक नहीं लिया. नारद राय ने अपने समर्थकों के साथ एक बैठक कर जय श्री राम का नारा भी लगाया. जिसका वीडियो सामने आया. यूपी तक की मानें तो नारद राय की नाराजगी की वजह सपा से इस बार टिकट का नहीं मिलना है.

नारद राय ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मुझे पिछले सात सालों से लगातार बेइज्जत किया जा रहा है.अखिलेश यादव ने 2017 में मेरा टिकट काट दिया और 2022 में टिकट तो दिया लेकिन मेरे हारने का इंतजाम भी किया. कहा जा रहा है कि नारद राय भूमिहार बिरादरी से आते हैं और बलिया में भूमिहार बिरादरी पर उनकी पकड़ है. नारद राय के नाराज होने और बीजेपी में शामिल होने से निश्चित तौर सपा को नुकसान हो सकता है.

इससे पहले अमित शाह से मिलने के बाद नारद राय ने एक्स पर लिखा, ''दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के यशस्वी गृह मंत्री और राजनीति के चाणक्य माननीय अमित शाह के संकल्प की समाज के अंतिम पंक्ति में बसे गरीब को मजबूत करने वाली सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करुंगा.जय जय श्री राम.''

राय ने अमित शाह के साथ मुलाकात की जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर भी नजर आ रहे हैं. इससे इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं, राजभर ने इस मुलाकात में अहम भूमिका निभाई.यह मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी में हुई. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget