एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: कब-कहां देख सकते हैं लोकसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल अनाउंसमेंट

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 7 चरण में हो सकते हैं. चुनाव आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आगामी चुनाव से जुड़ी हर जानकारी देगा. हालांकि, अब तक तारीखों का एलान नहीं हुआ है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार शुरू कर दिया है. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने भी आगामी चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. विपक्षी दलों में समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों की कई सूची जारी कर चुकी हैं. कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द ही आने के आसार हैं. इधर चुनाव आयोग भी लगभग सभी राज्यों में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर चुका है. ऐसे में जल्द ही चुनाव की तारीखों का एलान होने की संभावना है.

साल 2019 की तरह इस बार भी लोकसभा चुनाव 7 चरण में हो सकते हैं. चुनाव आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इससे जुड़ी हर जानकारी देगा. चुनाव का शेड्यूल भी इसी वेबसाइट पर देखा जा सकता है.

चुनाव आयोग जारी करेगा शेड्यूल

चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल जारी करने से पहले मीडिया को सूचना देगा. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी और लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होगा. इसके साथ ही पूरा शेड्यूल चुनाव आयोग के अधिकारी मीडिया के जरिए सबके सामने रखेंगे. इसमें चुनाव कितने चरणों में होगा. कब-कहां मतदान होंगे. वोटों की गिनती कब होगी और पूरी चुनावी प्रक्रिया कब तक खत्म होगी. इस बारे में जानकारी दी जाएगी.

कहां देख सकते हैं शेड्यूल?

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आप आयोग के सोशल मीडिया हैंडल या यूट्यूब पर देख सकते हैं. आप ABP न्यूज पर भी अपने फोन या टीवी में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस देख सकते हैं. इसके अलावा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें भी यहां पढ़ सकते हैं. अगर आप बाद में शेड्यूल देखना चाहते हैं तो चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.eci.gov.in/ पर देख सकते हैं. चुनाव आयोग के सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेड्यूल उपलब्ध रहेगा. अगर मतदाता सूची में आपका नाम शामिल नहीं है या आपके मतदाता पत्र में कोई गड़बड़ी है तो आप इसी वेबसाइट पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ सकते हैं और इसमें सुधार भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः आज आ सकती है BJP की दूसरी लिस्ट, कई सांसदों के कटेंगे टिकट, क्या बृजभूषण को मिलेगा मौका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget