एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Date: कहीं कोई गड़बड़ की तो होगा एक्शन, इस ऐप पर वोटर्स कर सकते हैं शिकायत

Lok Sabha Election : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. इस बार चुनाव 7 चरणों में होगा. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

Lok Sabha Election 2024 Date: चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तारीखों की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि  भारत, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. भारत में चुनाव लोकतंत्र का पर्व है. चुनाव को लेकर हमारी टीम पूरी तैयार से तैयार है.

सीईसी राजीव कुमार ने बताया इस बार 7 चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में वोटिंग होगी, जबकि अंतिम चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान होगा. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

गड़बड़ी को रोकने के लिए उठाए कदम
उन्होंने कहा कि हमारा वादा है कि हम चुनाव को इस तरह से कराएंगे, जिससे विश्व मंच पर भारत की चमक बढ़े. हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. चुनाव आयोग ने इस बार चुनाव की गड़बड़ी को रोकने के लिए भी कई कदम उठाएं हैं.

CVigil App ऐप से लोग कर सकेंगे शिकायत
राजीव कुमार ने बताया कि इस बार चुनाव में वोटर्स CVigil App ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए वह कहीं भी होने वाली हिंसा के जानकारी चुनाव आयोग को दे सकते हैं. इसके अलावा लोग ऐप पर फ्री बीज और पैसा बांटने की जानकारी भी आयोग को दे सकते हैं. इसके लिए लोगों केवल फोटो क्लिक कर के अपलोड करना होगा.

'100 मिनट में शिकयत करने वाले के पास पहुंचेगी टीम'
शिकायत मिलने के बाद आयोग ऐप की मदद से शिकायतकर्ता की लोकेशन का पता लगाएगा और 100 मिनट में इलेक्शन कमीशन की टीम शिकायत करने वाले के पास पहुंच कर उसकी समस्या का हल करेगी. उन्होंने कहाकि चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. हमें जहां से भी हिंसा की सूचना मिलेगी, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
चुनाव में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. निष्पक्ष और हिंसामुक्त चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है. पैसा, शराब और गिफ्ट नहीं बंटने देंगे. उन्होंने कहा कि 12 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग पैनी नजर रखेगा. उन्होंने कहा कि चुनावों में बाहुबल का इस्तेमाल नहीं होने देंगे.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Date: किन राज्यों में सबसे पहले चुनाव, कहां होगी सबसे आखिर में वोटिंग, एक क्लिक में जानें सब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget