एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Date: किन राज्यों में सबसे पहले चुनाव, कहां होगी सबसे आखिर में वोटिंग, एक क्लिक में जानें सब

Lok Sabha Election: चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार 7 चरणों में चुनाव होगा. इस बार लोकसभा चुनाव में लगभग 97 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे.

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग कर दिया है. देश की सभी 543 लोकसभा सीटों के साथ-साथ इस बार आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में चुनाव होंगे. इस बार लोकसभा चुनाव में लगभग 97 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 

सीईसी राजीव कुमार ने बताया इस बार 7 चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में वोटिंग होगी.जबकि अंतिम चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान होगा. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

किस राज्य में कब होंगे चुनाव

राज्य लोकसभा सीटें कितने चरण में होगा चुनाव मतदान की तारीख नतीजे
आंध्र प्रदेश 25 1 13 मई 4 जून
अरुणाचल प्रदेश 2 1 19 अप्रैल 4 जून
असम 14 3 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई 4 जून
बिहार 40 7 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून 4 जून
छत्तीसगढ़ 11 3 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई 4 जून
गोवा 2 1 7 मई 4 जून
गुजरात 26 1 7 मई 4 जून
हरियाणा 10 1 25 मई 4 जून
हिमाचल प्रदेश 4 1 1 जून 4 जून
झारखंड 14 4 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून 4 जून
कर्नाटक 28 2 26 अप्रैल, 7 मई 4 जून
केरल 20 1 26 अप्रैल 4 जून
मध्य प्रदेश 29 4 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई 4 जून
महाराष्ट्र 48 5 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई 4 जून
मणिपुर 2 2 19 अप्रैल, 26 अप्रैल 4 जून
मेघालय 2 1 19 अप्रैल 4 जून
मिजोरम 1 1 19 अप्रैल 4 जून
नागालैंड 1 1 19 अप्रैल 4 जून
ओडिशा 21 4 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून 4 जून
पंजाब 13 1 1 जून 4 जून
राजस्थान 25 2 19 अप्रैल, 26 अप्रैल 4 जून
सिक्किम 1 1 19 अप्रैल 4 जून
तमिलनाडु 39 1 19 अप्रैल 4 जून
तेलंगाना 17 1 13 मई 4 जून
त्रिपुरा 2 2 19 अप्रैल, 26 अप्रैल 4 जून
उत्तर प्रदेश 80 7 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून 4 जून
उत्तराखंड 5 1 19 अप्रैल 4 जून
पश्चिम बंगाल 42 7 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून 4 जून
अंडमान निकोबार 1 1 19 अप्रैल 4 जून
चंडीगढ़ 1 1 1 जून 4 जून
दादर नगर हवेली और दमन दीव 2 1 7 मई 4 जून
जम्मू कश्मीर 5 5 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई 4 जून
लद्दाख 1 1 20 मई 4 जून
लक्ष्यद्वीप 1 1 19 अप्रैल 4 जून
दिल्ली 7 1 25 मई 4 जून
पुड्डुचेरी 1 1 19 अप्रैल 4 जून

पहले चरण मेंअरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, तेलंगाना तमिलनाडु, अंडमान निकोबार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, लक्ष्यद्वीप, लद्दाख, मिजोरम , मेघालय, नागालैंड, पुड्डुचेरी, सिक्किम, पंजाब और उत्तराखंड में चुनाव होंगे. वहीं, आखिरी फेज में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में वोटिंग होगी.

तारीखों का ऐलान होने के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू हो जाएगी. आदर्श आचार संहिता चुनावी नतीजे आने के दिन तक लागू रहेगी. आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद तमाम राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करना पड़ेगा.

16 जून 2024 को खत्म हो रहा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है."

उन्होंने बताया, "हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं. चुनाव आयुक्त ने बताया 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा."

2019 में 7 सात चरण में हुए थे चुनाव
2019 में चुनाव आयोग ने 7 चरणों में चुनाव कराए थे, जबकि नतीजे 16 मई को आए थे. चुनाव में NDA को 351, जबकि यूपीए को 90 सीटों पर जीत मिली थी. बीजेपी ने अकेले ही 303 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस महज 52 सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी. वहीं,  ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने 22 सीटों पर जीत हासिल की थी.

यह भी पढ़ें- Lakshadweep Petrol Price: लोकसभा चुनाव की तारीखों से पहले लक्षद्वीप को बड़ा तोहफा, 15 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget