एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'आडवाणी और अटल बिहारी ने भी...', राहुल पर तंज को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर किया पलटवार

Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी भी दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. खुद नरेंद्र मोदी भी 2014 में ऐसा कर चुके हैं.

Lok Sabha Election 2024 Latest News: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर घेरा. उनके राहुल गांधी पर अमेठी से भागने की बात पर उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रतीक लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी ने भी दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ा था. दरअसल, राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वह केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं.

मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि 2014 के आम चुनाव में पीएम मोदी ने दो सीटों- वाराणसी और वडोदरा से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. बाद में उन्होंने वडोदरा सीट से इस्तीफा दे दिया. मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री पर ओछी बातें करने और अपनी गरिमा त्यागने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी डरे हुए हैं. उन्होंने कहा, "वह अपनी मर्यादा छोड़कर छोटी-मोटी बातें करते हैं और हमले करते हैं. उन्हें जवाब देने का कोई मतलब नहीं है. कौन डरता है?" उन्होंने आगे कहा, "क्या लालकृष्ण आडवाणी ने दो सीटों से नामांकन दाखिल नहीं किया? क्या अटल बिहारी वाजपेयी ने ऐसा नहीं किया?  मोदी ने खुद भी ऐसा किया."

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की रैली में कसा था राहुल पर तंज

वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार (3 मई 2024) को पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि वायनाड से हार के डर से राहुल गांधी अपने लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं. वे डरें नहीं या "भागने" की कोशिश न करें. मैंने आपको पहले भी बताया था कि वायनाड में हार के डर से शहजादा अपने लिए एक और सुरक्षित सीट की तलाश शुरू कर देगा. वह 2019 में अमेठी हारने के बाद इतना डर गया था कि उसने वायनाड की ओर रुख किया. अब, वह भाग गया है.

इस बार अमेठी की जगह रायबरेली से लड़ रहे राहुल

बता दें कि 2019 तक अमेठी राहुल गांधी का गढ़ था. हालांकि 2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल को 55000 से अधिक वोटों से हराया था. गांधी परिवार के वफादार किशोरी लाल शर्मा वहां से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. दूसरी तरफ रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से होगा.

ये भी पढ़ें

अमेठी में राहुल गांधी की 'टीस' को कम कर पाएंगे किशोरी लाल शर्मा, स्मृति ईरानी को देंगे कड़ी टक्कर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget