एक्सप्लोरर

Loksabha Election 2019: करुणानिधि-जयललिता के बिना तमिलनाडु में पहला चुनाव, 35 सीटों पर बीजेपी कभी नहीं जीती

तमिलनाडु में एम करुणानिधि और जयललिता के बिना यह पहला लोकसभा चुनाव है. 2014 में 37 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली एआईएडीएमके इस बार सिर्फ 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

Lok Sabha Election 2019: लोकतंत्र के महापर्व में आज दूसरे चरण का मतदान चल रहा है. आज तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों में से 38 और पूरे देश में 95 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. तमिलनाडु में इस बार के मुकाबले में दो दिग्गज- एम करुणानिधि और जयललिता के बिना चुनाव हो रहा है.

एम करुणानिधि और जयललिता तमिलनाडु में एम करुणानिधि और जयललिता के बिना पहला लोकसभा चुनाव है. दोनों दिग्गज नेताओं के नहीं रहने की वजह से बीजेपी राज्य में इस चुनाव के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. इस चुनाव में दोनों मुख्य पार्टियों डीएमके और एआईएडीएमके का भी काफी कुछ दांव पर लगा है. एम करुणानिधि और जयललिता के निधन के बाद अब दोनों पार्टियों का भविष्य 17वें लोकसभा चुनाव ही तय करेंगे.

गठबंधन में चुनाव लड़ रही है दोनों मुख्य पार्टियां 2014 में 39 लोकसभा सीटों में से 37 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली एआईएडीएमके इस बार सिर्फ 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बाकी 19 सीटें एआईडीएमके अपने सहयोगियों पीएमके, बीजेपी और डीडीएमके को दे रखी हैं. डीएमके भी इस पर सिर्फ 20 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रही है. डीएमके गठबंधन में 9 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरी बड़ी पार्टी है, जबकि 10 सीटें लेफ्ट और अन्य सहयोगियों को दी गई हैं.

तमिलनाडु में 38 लोकसभा सीटों के अलावा 18 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव होने हैं. जयललिता के निधन के बाद 21 विधायकों ने पार्टी छोड़कर दिनाकरन के साथ जाने का फैसला किया था. विधायकों पर कार्रवाई करते हुए स्पीकर ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी. 3 सीटों का मामला कोर्ट में होने की वजह से उन पर बाद में चुनाव होगा.

पानी मुख्य मुद्दा तमिलनाडु के चुनाव में पानी की कमी, सूखे में बढ़ोतरी, जातिगत मुद्दे और बेरोजगारी में लगातार वृद्धि होना मुख्य मुद्दे हैं. बता दें कि आज के चुनाव बाद तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा. देश में इस बार सात चरणों में मतदान होने हैं और मतों की गिनती 23 मई को होगी. इसी दिन पता चलेगा कि देश में किस पार्टी की सरकार बनेगी.

यह भी पढ़ें- 95 लोकसभा सीटों में पिछली बार AIADMK को 37 तो बीजेपी को 27 सीटों पर मिली थी जीत DETAILS: महागठबंधन के लिए यह चुनाव बेहद अहम क्यों हैं?

दूसरे चरण में 423 करोड़पति उम्मीदवार, 417 करोड़ की संपत्ति वाले वसंताकुमार सबसे अमीर कैंडिडेट

दूसरा चरण: 95 लोकसभा सीटों में पिछली बार AIADMK को 37 तो बीजेपी को 27 सीटों पर मिली थी जीत देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget