एक्सप्लोरर

अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस MLC दीपक सिंह ने की पुष्टि

वयनाड लोकसभा सीट राज्य में पार्टी का गढ़ मानी जाती है. कांग्रेस ने अभी तक केरल की वयनाड और वडाकरा से अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने पर बड़ी खबर आई है. राहुल गांधी अब उत्तर प्रदेश के अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. इस बात की पुष्टि कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने की है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की वडोदरा और उत्तर प्रदेश की वाराणसी से चुनाव लड़ा था.

इंदिरा राजीव भी दो-दो सीट से चुनाव लड़े थे- दीपक सिंह

राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने की पुष्टि करने वाले कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कहा है, ‘’राहुल गांधी पूरे देश के नेता हैं. वायनाड सीट से भी राहुल अमेठी की तरह कई लाख वोटों से जीतेंगे.’’ दीपक सिंह ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी दो-दो सीट से चुनाव लड़े थे. यह पारंपरिक बातें हैं.

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है, ‘’केरल कांग्रेस ने राहुल गांधी को केरल वायनाड सीट से को लड़ने का न्यौता दिया है. राहुल गांधी इसपर विचार करेंगे.’’ सुरजेवाला ने कहा कि अमेठी राहुल की कर्मभूमि है और रहेगी.’’

कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है वयनाड लोकसभा सीट

बता दें कि वयनाड लोकसभा सीट राज्य में पार्टी का गढ़ मानी जाती है. एआईसीसी महासचिव ओमन चांडी ने कहा कि पार्टी नेता मांग कर रहे हैं कि गांधी को किसी दक्षिण भारतीय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए और “हमने गांधी से वयनाड सीट से लड़ने का आग्रह किया है.” कांग्रेस ने वयनाड और वडाकरा से उम्मीदवार घोषित नहीं किया पार्टी केरल की 20 लोकसभा सीटों में से 16 पर चुनाव लड़ रही है और उसने 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है लेकिन वयनाड और वडाकरा से अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं. वहीं राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला ने कोट्टायम में कहा कि उन्होंने गांधी से वयनाड सीट से लड़ने का आग्रह किया था जब वह हाल ही में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करने केरल आए थे. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: UP की 3 सीटों सहित BJP ने चौथी लिस्ट में जारी किए 11 उम्मीदवारों के नाम बिहार एनडीए ने किया उम्मीदवारों का एलान, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद तो बेगूसराय से गिरिराज सिंह को मिला टिकट, पढ़ें पूरी लिस्ट सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का हमला, बोले- देश की जनता और सेना से माफी मांगें राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष बने पहले लोकपाल, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Embed widget