एक्सप्लोरर

पंजाब में बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी पहले मनमोहन सिंह का उड़ाते थे मजाक, आज देश उन पर हंस रहा है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर करारा हमला बोला है. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले पीएम मोदी, मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाते थे आज देश उन पर हंस रहा है.

लुधियानाः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथ लिया और कहा कि पहले वह मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाया करते थे, लेकिन पांच साल बाद आज देश उनका मजाक उड़ा रहा है.

गांधी ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''पीएम मोदी, मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाते रहते थे लेकिन अब पांच साल बाद, मोदी जी, मनमोहन जी का मजाक नहीं उड़ाते. आज देश मोदी जी का मजाक उड़ा रहा है.''

नोटबंदी को लेकर बोला हमला

कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था को 'तबाह' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी अगर मनमोहन सिंह से सलाह लेते तो कभी नोटबंदी और जीएसटी नहीं लाते. राहुल गांधी जीएसटी को 'गब्बर सिंह टैक्स' कहते हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एकदम सही भविष्यवाणी की थी कि इन दोनों फैसलों के कारण देश की जीडीपी में गिरावट आएगी. उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री सोचते हैं कि केवल एक व्यक्ति ही देश को चला सकता है लेकिन असलियत में यह जनता है जो देश चलाती है.''

नफरत का जवाब प्यार से दूंगा

राहुल ने प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में अपने पिता के बारे में की गई टिप्पणियों पर भी इशारों ही इशारों में निशाना साधा. राहुल ने कहा, "आप मेरे परिवार के बारे में जो बोलना चाहते हैं, बोलिये. अगर आप गाली देना चाहते हैं, तो आप वह भी कर सकते हैं."

उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस से संबंध रखता हूं और मैं आपकी नफरत का जवाब प्यार से दूंगा क्योंकि यह हमारे डीएनए में है. मैंने यह चीज पंजाब के लोगों से सीखी है और यही बात हमें गुरू नानक देव ने भी बताई है."

रोजगार के मुद्दे पर उठाए सवाल

मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दो करोड़ रोजगार देने और हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रूपये डालने जैसे अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए. कांग्रेस अध्यक्ष ने पंजाब में बीजेपी-शिरोमणि अकाली दल गठबंधन पर हमला करते हुए वादा किया कि 2015 के गुरू ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि एसएडी-बीजेपी गठबंधन सरकार के शासनकाल में पंजाब के इस कस्बे में ही पवित्र ग्रंथ की बेअदबी की पहली घटना हुई थी. पुलिस ने बेअदबी का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी. राहुल ने इस जगह के अपने पिछले दौरे को याद करते हुए कहा कि "आपके धर्म' का अपमान किया गया."

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

राहुल ने वादा किया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और "मैं इस बात की गारंटी देता हूं.'' पंजाब में 2015 की ऐसी घटनाओं को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. कैप्टन अमरिन्दर सिंह नीत कांग्रेस सरकार इसके लिये राज्य की तत्कालीन शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी सरकार को दोषी ठहराती रही है.

मंगलवार को एक रैली में राहुल गांधी की बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी के सहयोगी दल शिरोमणि अकाली दल को घेरने की कोशिश की थी.

एसएडी ने राहुल पर उठाए सवाल

उधर, राहुल की बरगरी रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए अकाली दल ने कांग्रेस पर सिखों के पवित्र ग्रन्थ की बेअदबी के मामले के राजनीतिकरण का आरोप लगाया और उनके पिता राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए सिख विरोधी दंगों की भी याद दिलाई.

कांग्रेस बेअदबी के मुद्दे को बीजेपी की ओर से उठाए जा रहे 1984 के सिख विरोधी दंगों की काट के तौर पर देख रही है. पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीटों पर रविवार 19 मई को मतदान होना है. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

बंगाल में चुनाव प्रचार पर रोक को लेकर बोले ओवैसी- ऐसा फैसला पूर्वी यूपी में क्यों नहीं

300 सीटों के पार जाने का दावा कैसे कर रहे हैं मोदी ? क्या प. बंगाल में हुई हिंसा से बीजेपी को फायदा होगा ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वैसा ही जैसे साड़ी की दुकान से...', पेट्रोल- डीजल पर सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी तो ममता बनर्जी ने कसा तंज
'यह वैसा ही जैसे साड़ी की दुकान से...', पेट्रोल- डीजल पर सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी तो ममता बनर्जी ने कसा तंज
Assembly Elections 2026 Live: 'बीजेपी को वोट न दें क्योंकि...', शशि थरूर का केरल चुनाव पर बड़ा बयान, बताया किसकी होगी जीत
Live: 'बीजेपी को वोट न दें क्योंकि...', शशि थरूर का केरल चुनाव पर बड़ा बयान, बताया किसकी होगी जीत
'राहुल गांधी के प्रभाव से डरते हैं पिनरई विजयन, तभी तो पीएम को...', कांग्रेस ने केरल सीएम पर बोला हमला
'राहुल गांधी के प्रभाव से डरते हैं पिनरई विजयन, तभी तो पीएम को...', कांग्रेस ने केरल सीएम पर बोला हमला
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Embed widget